IEX Share Price Today: आज 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, क्या आगे और उछाल आएगा?
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (IEX) के शेयरों ने आज 52 सप्ताह का नया हाई लगाया। BSE पर IEX का शेयर आज 230.10 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में शेयर में गिरावट आई और ये 1.27% गिरकर 225.17 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने आईईएक्स को 'खरीदें' रेटिंग दी है। इसने अपने टारगेट प्राइस को 219 रुपये से बढ़ाकर 262 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष
ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025, वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) अनुमानों में क्रमशः 5%, 6% और 7% की वृद्धि की है, तथा ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने IEX के शेयर पर 260 रुपये का लक्ष्य रखा है।
जून 2024 की तिमाही में IEX का कंसोलिडेटिड नेट प्रॉफिट
जून 2024 की तिमाही में IEX का कंसोलिडेटिड नेट प्रॉफिट 27 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 96.44 करोड़ रुपये हो गया। 30 जून को समाप्त तिमाही में फर्म ने 75.82 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटिड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। जून 2024 तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 154.47 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 127.36 करोड़ रुपये थी।