52 Week Low पर ICICI Lombard का शेयर! आज 12% से ज्यादा टूटा भाव - एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी यह सलाह

स्टॉक आज अपने फ्रेश 52 Week Low 1,544.40 रुपये को टच किया है। बीएसई पर आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 1,698.90 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 1,544.40 रुपये को टच किया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

ICICI Lombard Share Price: बुधवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ICICI Lombard General Insurance Company Ltd) का शेयर आज अपने एक साल के नीचले स्तर पर पहुंच गया है। शेयर में आज 12% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 

स्टॉक आज अपने फ्रेश 52 Week Low 1,544.40 रुपये को टच किया है। बीएसई पर आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 1,698.90 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 1,544.40 रुपये को टच किया है। फिलहाल सुबह 11:18 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 11.19% या 203 रुपये गिरकर 1611 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के क्रांति बाथिनी ने कहा कि कंपनी का कारोबार लंबे समय के नजरिए से स्थिर जरूर है, लेकिन फिलहाल उसके सामने कई चुनौतियां हैं। उनका मानना है कि हाई वैल्यूएशन वाली कंपनियों में उम्मीद से कमजोर नतीजे आने पर बाजार की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी होती है।

ग्रोथ थमने से बढ़ी चिंता

क्रांति बाथिनी के मुताबिक पिछले तीन-चार तिमाहियों से कंपनी की ग्रोथ लगभग ठहर गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान न तो टॉप लाइन में खास बढ़ोतरी दिखी है और न ही बॉटम लाइन में। ऐसे में निवेशकों के लिए कंपनी की कमाई की रफ्तार चिंता का विषय बन गई है।

क्लेम का दबाव बना बड़ी वजह

ताजा तिमाही में फायर इंश्योरेंस कारोबार में बढ़े क्लेम ने कंपनी की मुनाफाखोरी पर असर डाला। इसी वजह से तिमाही लाभ में तेज गिरावट आई और शेयर को लेकर बाजार का रुख और कमजोर हो गया। प्रीमियम वैल्यूएशन वाले शेयरों में ऐसे झटके अक्सर भविष्य की कमाई और मार्जिन को लेकर बड़े सवाल खड़े कर देते हैं।

एक्सपर्ट बाथिनी ने कहा कि ऑटो से जुड़े कारोबार के आंकड़े बेहतर रहे हैं, लेकिन जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में कड़ा कंपीटिशन कंपनियों के लिए मुनाफा बढ़ाना मुश्किल बना रही है। ऐसे माहौल में बाजार सिर्फ प्रीमियम ग्रोथ नहीं, बल्कि अंडरराइटिंग अनुशासन और क्लेम मैनेजमेंट पर भी नजर रख रहा है।

निवेशकों के लिए क्या सलाह?

एक्सपर्ट क्रांति बाथिनी का कहना है कि ICICI Lombard लंबी अवधि के नजरिए से स्थिर कारोबार वाली कंपनी है। हालांकि, निकट और मध्यम अवधि में कमजोर नतीजों का असर निवेशकों की धारणा और शेयर के प्रदर्शन पर ज्यादा पड़ सकता है। जब तक ग्रोथ और मुनाफाखोरी सामान्य नहीं होती, तब तक बाजार कंपनी को ऊंचे वैल्यूएशन का फायदा देने में सतर्क रह सकता है।

Read more!
Advertisement