सुस्त कारोबार के बीच 8% उछला ₹35 से कम वाला ये छोटू शेयर! जल्द जारी होगी Q3 रिजल्ट - डिटेल्स

सुबह 11:42 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 7.10% या 1.96 रुपये की तेजी के साथ 29.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.50% या 1.80 रुपये चढ़कर 29.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

बुधवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच मांस और कृषि प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HMA Agro Industries Ltd) के शेयर में 8 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली है।

सुबह 11:42 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 7.10% या 1.96 रुपये की तेजी के साथ 29.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.50% या 1.80 रुपये चढ़कर 29.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई पर शेयर आज 27.83 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 29.74 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,464.75 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 वीक हाई 38.15 रुपये है जो इसने 3 जून 2025 को टच किया था और इसका 52 वीक लो 23.55 रुपये है जो स्टॉक ने 04 फरवरी 2026 को टच किया था।

जल्द जारी होगा Q3 रिजल्ट

कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग कल यानी गुरुवार 12 फरवरी को होगी जहां अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया जाएगा।

HMA Agro Industries के बारे में

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज भारत की एक जानी-मानी मांस और कृषि उत्पाद निर्यात करने वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। कंपनी अपने उत्पाद 'Black Gold', 'Kamil', 'Fresh Gold' और 'Green Gold' जैसे ब्रांड नामों के तहत बेचती है।

HMA Agro मुख्य रूप से फ्रोजन बफेलो मीट का उत्पादन और निर्यात करती है, लेकिन इसके अलावा यह बासमती चावल, मछली, फल-सब्जियां और पेट फूड्स जैसे अन्य कृषि प्रोडक्ट भी हैं। 

कंपनी के पास पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट हैं, और यह मीडिल इस्ट, मलेशिया, मिस्र जैसे कई देशों में निर्यात करती है।

Read more!
Advertisement