दिसंबर तिमाही में 213% बढ़ा इस स्मॉल कैप कंपनी का कंसो प्रॉफिट! आपके पोर्टफोलियो में है ₹30 से कम वाला ये शेयर?
मांस और कृषि प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करने वाली इस कंपनी ने बीते गुरुवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया जिसके बाद आज कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,413.67 करोड़ रुपये का है।

मांस और कृषि प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HMA Agro Industries Ltd) ने बीते गुरुवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया जिसके बाद आज कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,413.67 करोड़ रुपये का है।
HMA Agro Industries Q3FY26 Results
कंपनी ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी करते हुए बताया कि इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹66.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹21.2 करोड़ की तुलना में 213% ज्यादा है।
हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर मुनाफा 26% घटा है, क्योंकि सितंबर तिमाही (Q2FY26) में यह ₹89.8 करोड़ था।
वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.5% बढ़कर ₹2,059.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,455 करोड़ था।
हालांकि, QoQ आधार पर रेवेन्यू में 4.4% की हल्की गिरावट आई है, क्योंकि Q2FY26 में यह ₹2,155.3 करोड़ था।
HMA Agro Industries Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:48 बजे तक बीएसई पर 5.93% या 1.78 रुपये गिरकर 28.23 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 6.71% या 2.02 रुपये टूटकर 28.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
HMA Agro Industries के बारे में
एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज भारत की एक जानी-मानी मांस और कृषि उत्पाद निर्यात करने वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। कंपनी अपने उत्पाद 'Black Gold', 'Kamil', 'Fresh Gold' और 'Green Gold' जैसे ब्रांड नामों के तहत बेचती है।
HMA Agro मुख्य रूप से फ्रोजन बफेलो मीट का उत्पादन और निर्यात करती है, लेकिन इसके अलावा यह बासमती चावल, मछली, फल-सब्जियां और पेट फूड्स जैसे अन्य कृषि प्रोडक्ट भी हैं।
कंपनी के पास पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट हैं, और यह मीडिल इस्ट, मलेशिया, मिस्र जैसे कई देशों में निर्यात करती है।