HDFC Bank Q3 Result: नतीजे आते ही बाजार में बड़ा उलटफेर, ऐसा रहा बैंक का वित्तीय प्रदर्शन

HDFC Bank Q3 Result: देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। बैंक के शानदार तिमाही नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली।

Advertisement
HDFC Bank Results
HDFC Bank Results

By BT बाज़ार डेस्क:

HDFC Bank Ltd ने दिसंबर समाप्त तिमाही के नतीजे (HDFC Bank Q3 Result) जारी कर दिये। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला। आज स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 0.75 फीसदी चढ़कर 76,404.99 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 23,155.35 अंक पर पहुंच गया। 

कैसा रहा बैंक का वित्तीय प्रदर्शन

नेट प्रॉफिट: एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि दिसंबर तिमाही में बैंक का कुल मुनाफा  17,656.61 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2.31 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल बैंक का प्रॉफिट 17,257.87 करोड़ रुपये था।

इनकम: एचडीएफसी बैंक का चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में इनकम 2.45 फीसदी घटकर 112193.94 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का इनकम 115015.51 करोड़ रुपये था। इसके अलावा बैंक का एक्‍सपेंडेचर 84,263.78 करोड़ रुपये है। बैंक का इंटरेस्ट इनकम 7.7 प्रतिशत बढ़कर 30,650 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक का डिपॉजिट 15.9 प्रतिशत बढ़कर 24.53 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

HDFC Bank शेयर में तेजी

तीसरी तिमाही नतीजे आने से पहले बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, तीसरी तिमाही नतीजे आने के बाद बैंक के शेयर 1.62 फीसदी चढ़कर 1,669 रुपये पर पहुंच गया। आज शेयर 1665.05 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। एचडीएफसी शेयर का 52 वीक हाई 1,880.00 रुपये और 52 वीक लो 1,363.45 रुपये है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement