एक अपडेट और 4% से ज्यादा चढ़ा ये स्मॉल कैप स्टॉक! NHAI से है कनेक्शन - आपके पोर्टफोलियो में है?

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे National Highways Authority of India (NHAI) से ₹28.47 करोड़ का बड़ा ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे 14 अगस्त 2026 को NHAI की ओर से Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

स्मॉल कैप कंपनी, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयर में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। 

कंपनी ने बीते शनिवार को अपने फाइलिंग में बताया कि उसे National Highways Authority of India (NHAI) से ₹28.47 करोड़ का बड़ा ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे 14 अगस्त 2026 को NHAI की ओर से Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है।

यह ठेका झारखंड में NH-31 पर Madangundi Fee Plaza के लिए है। इसके तहत कंपनी Madangundi Fee Plaza पर यूजर फीस यानी टोल शुल्क वसूलने का काम करेगी।

यह Fee Plaza डिजाइन चेनज Km 12.300 पर स्थित है और यह काम Km 0.000 से Km 27.500 तक के फोर-लेन NH-31 प्रोजेक्ट से जुड़ा है। यह परियोजना NHDP Phase-IV के तहत EPC मोड पर विकसित की गई है।

ठेके में Fee Plaza से जुड़े आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव के साथ जरूरी उपभोग्य सामग्री (consumable items) की भरपाई भी शामिल है। कंपनी को यह काम प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया यानी E-Tender के जरिए मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट को देने वाली संस्था National Highways Authority of India (NHAI) है। इस ऑर्डर की कुल कीमत ₹28,47,00,000 यानी करीब ₹28.47 करोड़ है।

Hazoor Multi Projects Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:43 बजे तक एनएसई पर 4.75% या 0.99 रुपये चढ़कर 21.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 3.12% या 0.65 रुपये चढ़कर 21.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 623 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने हाल ही में दी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि Hazoor Multi Projects Limited को National Highways Authority of India (NHAI) से ₹24.33 करोड़ का ठेका मिला है।

कंपनी को 10 अगस्त 2026 को NHAI की ओर से Letter of Award (LOA) जारी किया गया। यह ठेका मध्य प्रदेश में New NH-27 के Baran-Shivpuri सेक्शन पर Km 1251.814 से Km 1305.087 के बीच स्थित Ramnagar Fee Plaza (Km 1280.370) पर यूजर फीस यानी टोल वसूलने के लिए दिया गया है।

यह ठेका कंपीटिटर ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए मिला है। इसके तहत कंपनी टोल फीस कलेक्शन के साथ-साथ पास के टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख और मेंटेनेंस भी करेगी और जरूरी कंज्यूमेबल आइटम्स की भरपाई करेगी।

Read more!
Advertisement