₹207 करोड़ का बड़ा वर्क ऑर्डर मिलते ही स्मॉलकैप शेयर में तेजी, रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से जुड़ा है कॉन्ट्रैक्ट

₹541 करोड़ मार्केट कैप वाली स्मॉलकैप कंपनी के शेयर में आज हलचल देखने को मिली। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में करीब ₹207 करोड़ का नया वर्क ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Foucs: 541.60 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज फोकस में है। दोपहर 2:49 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 6.15% या 1.14 रुपये चढ़कर 19.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.39% या 1 रुपये टूटकर 19.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसे Emerald Haven Life Spaces 3 Private Limited (EHLS3PL) से करीब ₹207.45 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

कंपनी को चेन्नई के पल्लावरम, चेंगलपट्टू स्थित “PTR Phase 2” रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में RCC Core & Shell से जुड़े काम करने होंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट को साइट हैंडओवर होने के बाद 30 महीने में पूरा करना है। कंपनी के मुताबिक साइट का हैंडओवर नवंबर 2026 में होने की उम्मीद है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 193.85 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी तमिलनाडु में NH-45 के Tambaram-Tindivanam सेक्शन पर Paranur Fee Plaza में यूजर फीस यानी टोल वसूलने का काम करेगी। यह टोल प्लाजा किलोमीटर 52.820 पर स्थित है और कंपनी को किलोमीटर 28.000 से 74.500 तक के सेक्शन के लिए यूजर फीस एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कंपनी को टोल प्लाजा से जुड़े शौचालय ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव करने तथा जरूरी उपभोग्य सामान (consumable items) की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस पूरे ऑर्डर की कुल कीमत 193 करोड़ 85 लाख 14 हजार 635 रुपये है।

Read more!
Advertisement