NHAI से मिला ₹193.85 करोड़ का बड़ा ठेका, टोल वसूली का काम करने वाली कंपनी के शेयर पर नजर

इस कंपनी को NHAI से 193.85 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है। कंपनी को तमिलनाडु के NH-45 स्थित Paranur Fee Plaza पर टोल वसूली के साथ रखरखाव की जिम्मेदारी मिली है। इस बड़े ऑर्डर की खबर के बाद गुरुवार के सुस्त बाजार में कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त कारोबार के बीच हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते बुधवार को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 193.85 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी तमिलनाडु में NH-45 के Tambaram-Tindivanam सेक्शन पर Paranur Fee Plaza में यूजर फीस यानी टोल वसूलने का काम करेगी। यह टोल प्लाजा किलोमीटर 52.820 पर स्थित है और कंपनी को किलोमीटर 28.000 से 74.500 तक के सेक्शन के लिए यूजर फीस एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कंपनी को टोल प्लाजा से जुड़े शौचालय ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव करने तथा जरूरी उपभोग्य सामान (consumable items) की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस पूरे ऑर्डर की कुल कीमत 193 करोड़ 85 लाख 14 हजार 635 रुपये है।

Hazoor Multi Projects Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर आज 1.03% या 0.21 रुपये चढ़कर 20.56 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.69% या 0.14 रुपये की तेजी के साथ 20.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

इससे पहले ही कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया था कि National Highways Authority of India (NHAI) से ₹28.47 करोड़ का बड़ा ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे 14 अगस्त 2026 को NHAI की ओर से Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है।

यह ठेका झारखंड में NH-31 पर Madangundi Fee Plaza के लिए है। इसके तहत कंपनी Madangundi Fee Plaza पर यूजर फीस यानी टोल शुल्क वसूलने का काम करेगी।

यह Fee Plaza डिजाइन चेनज Km 12.300 पर स्थित है और यह काम Km 0.000 से Km 27.500 तक के फोर-लेन NH-31 प्रोजेक्ट से जुड़ा है। यह परियोजना NHDP Phase-IV के तहत EPC मोड पर विकसित की गई है।

Read more!
Advertisement