बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद दी थी बड़ी जानकारी! आज 2% चढ़कर ट्रेड कर रहा है ₹30 से कम वाला ये शेयर

कंपनी ने, एक निवेशक के रूप में, 0.01% वाले इन OCDs (कुल 25 करोड़ रुपये) की अवधि को एक साल और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, यानी 9 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2027 तक।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने पहले 27 जनवरी 2026 और 28 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्क्वायर पोर्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड के ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (OCDs) को इक्विटी शेयर में बदलने के बारे में बताया था।

अब कंपनी ने, एक निवेशक के रूप में, 0.01% वाले इन OCDs (कुल 25 करोड़ रुपये) की अवधि को एक साल और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, यानी 9 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2027 तक।

इसके अलावा, कंपनी ने मौजूदा सिक्योरिटी में बदलाव को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के दापोली तालुका के नवासे स्थित एक संपत्ति को गिरवी रखा जाएगा।

Hazoor Multi Projects Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:47 बजे तक 1.99% या 0.50 रुपये चढ़कर 25.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हाल ही में कंपनी को NHAI और टाटा स्टील से मिला था बड़ा ऑर्डर

कंपनी को हाल ही में कई ऑर्डर मिले हैं। बीते 12 मार्च को कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को कर्नाटक में NH-48 के हसन से मरनाहल्ली सेक्शन पर स्थित Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस (टोल) कलेक्शन का काम सौंपा गया है।

यह काम ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी को टोल प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिसमें जरूरी उपभोग सामग्री की व्यवस्था शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत करीब 27.15 करोड़ रुपये है।

इससे पहले कंपनी ने यह जानकारी दी थी कि Tata Steel Limited से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट TSSIJ, बिलेइपाड़ा (जोडा) में कर्मचारियों के लिए OPR और NOPR कॉलोनी के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और पूरी तरह तैयार करके सौंपने से जुड़ा है।

Read more!
Advertisement