Hatsun Agro Product: इस डेयरी कंपनी पर आया नया अपडेट, एक महीने में 13% दौड़ चुका है स्टॉक

भारत की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक, हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड ने 12 सितंबर, 2024 को एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक की घोषणा की है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा हुबन एनर्जी 11 में निवेश के प्रस्ताव पर फैसला करना है। हुबन एनर्जी 1 ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है।

Advertisement
डेयरी कंपनी पर आया नया अपडेटस, एक महीने में 13% दौड़ चुका है स्टॉक
डेयरी कंपनी पर आया नया अपडेटस, एक महीने में 13% दौड़ चुका है स्टॉक

By Harsh Verma:

भारत की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक, हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड ने 12 सितंबर, 2024 को एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक की घोषणा की है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा हुबन एनर्जी 11 में निवेश के प्रस्ताव पर फैसला करना है। हुबन एनर्जी 1 ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है।

ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक विस्तार

हटसन एग्रो प्रोडक्ट डेयरी उद्योग से बाहर एक एनर्जी कंपनी में निवेश करने जा रही है। हुबन एनर्जी 11 में निवेश करने का प्रस्ताव कंपनी की रणनीतिक डाइवर्सिफिकेशन का संकेत देता है।  स्टॉक का 52 हफ्तों का हाई 1400 रूपये है जबकि ऑल टाइन हाई 1525 रूपये है। पिछले एक महीने में ये स्टॉक 12.65% दौड़ चुका है। Hatsun Agro Product Ltd, जिसे अक्सर Hatsun कहा जाता है, भारत में एक प्रमुख निजी क्षेत्र की डेयरी कंपनी है जिसका मुख्यालय तमिलनाडु, चेन्नई में है। इसकी स्थापना 1970 में आर जी चंद्रमोगन ने की थी। हाल ही में कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तिमाही राजस्व में साल-दर-साल 10.44% की वृद्धि हुई, जो ₹2,377.23 करोड़ तक पहुंच गया। इस तिमाही में कंपनी के सेक्टर की औसत राजस्व वृद्धि साल-दर-साल 7.05% रही। तिमाही नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 62.86% बढ़कर ₹130.54 करोड़ हो गया है।

Read more!
Advertisement