HAL के शेयर ने लगाया 52 हफ्तों का नया हाई, अब क्या निवेश करने की जगह बची है?

एक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी ने कहा कि उसने एलसीए (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) आईओसी (इनिशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस) समझौते में एक संशोधन पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा, संशोधन का मूल्य 2,700.87 करोड़ रुपये से संशोधित कर 5,077.95 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
hal
hal

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयरों में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई 
क्योंकि कंपनी की ऑर्डर बुक में और बढ़ोतरी हुई और साथ ही केयर रेटिंग ने शेयर को अपग्रेड कर दिया। 


एक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी  ने कहा कि उसने एलसीए (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) आईओसी (इनिशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस) 
समझौते में एक संशोधन पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा, संशोधन का मूल्य 2,700.87 करोड़ रुपये से संशोधित कर 5,077.95 करोड़ रुपये कर दिया गया है।हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर गुरुवार को 2.89 प्रतिशत बढ़कर अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 3,322 रुपये पर पहुंच गए, जिससे कुल बाजार पूंजीकरण 2.25 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। बुधवार को पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 3,228.75 रुपये पर बंद हुआ था।

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने हाल ही में 39,100 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किएहैं, जिनमें से HAL को 5,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर का हिस्सा मिला है।फरवरी 2024 में कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी (सीसीएस) की मंजूरी के बाद इन आदेशों को अंतिम रूप दिया गया है।

एयरो इंजनों का निर्माण एचएएल द्वारा रूसी ओईएम से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) लाइसेंस के तहत किया जाएगा। 
इन एयरो इंजनों से मिग29 की परिचालन क्षमता को बनाए रखने की उम्मीद है।

Read more!
Advertisement