टेक्सटाइल कंपनी का बड़ा प्लान, ऑयल और इंफ्रा कारोबार में एंट्री की तैयारी, शेयर में अपर सर्किट
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने कारोबार को बढ़ाने और नए सेक्टर में कदम रखने की योजना बनाई है। पढ़िए पूरी खबर।

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, गुजरात कोटेक्स लिमिटेड (Gujarat Cotex Limited) का स्टॉक आज करीब 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर बंद हुआ। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने कारोबार को बढ़ाने और नए सेक्टर में कदम रखने की योजना बनाई है।
कंपनी ने “प्रभात ऑयल्स” और “प्रभात इंफ्राटेक” नाम से दो नए बिजनेस डिवीजन शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का मकसद कंपनी के मौजूदा कारोबार में विविधता लाना, नए ग्रोथ अवसर तलाशना और लंबे समय के लिए अतिरिक्त कमाई के रास्ते तैयार करना है।
“प्रभात ऑयल्स” के जरिए कंपनी एडिबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। इस डिवीजन के तहत एडिबल और रिफाइंड ऑयल की ट्रेडिंग, प्रोसेसिंग, रिफाइनिंग, जॉब वर्क और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियां की जा सकती हैं। कंपनी इस कारोबार में “प्रभात” ब्रांड की पहचान और प्रमोटर ग्रुप के अनुभव का फायदा उठाकर एडिबल ऑयल सेगमेंट में एक मजबूत और बड़े स्तर का कारोबार खड़ा करना चाहती है।
वहीं, “प्रभात इंफ्राटेक” के जरिए कंपनी रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कारोबार के अवसर तलाशेगी। कंपनी खासतौर पर सूरत और उसके आसपास रेजिडेंशियल, कमर्शियल और अपार्टमेंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में काम करने या उनमें भागीदारी करने की संभावना देख रही है। इसके अलावा कंपनी धोलेरा स्मार्ट सिटी जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में भी अवसरों का मूल्यांकन करेगी। इन प्रोजेक्ट्स को उनकी कमर्शियल व्यवहार्यता, रणनीतिक उपयोगिता और लंबे समय में वैल्यू बढ़ाने की क्षमता के आधार पर चुना जाएगा।
कंपनी के मुताबिक, इन दोनों नए बिजनेस डिवीजन से उसे अपने कारोबार को अलग-अलग सेक्टर में फैलाने, नए रेवेन्यू और ग्रोथ के अवसर तलाशने, “प्रभात” ब्रांड और प्रमोटर अनुभव का इस्तेमाल करने और लंबे समय के लिए नए बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार करने में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य अपने बिजनेस पोर्टफोलियो को मजबूत करना और सस्टेनेबल ग्रोथ के साथ शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू क्रिएट करना है।
Gujarat Cotex Share Price
कंपनी का शेयर बीएसई पर अपर सर्किट के साथ 3.25 रुपये पर बंद हुआ।