इस FMCG कंपनी ने दुबई में बनाई 100% सब्सिडियरी! Q3 में 29% बढ़ा था रेवेन्यू - रडार पर ये स्मॉल कैप स्टॉक

कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर अथॉरिटी (DMCC) के नियमों के तहत रजिस्टर्ड कंपनी GRM ARABIA FZCO का अधिग्रहण कर लिया है, जो अब कंपनी की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बन गई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने अपने शेयरधारकों को बड़े अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर अथॉरिटी (DMCC) के नियमों के तहत रजिस्टर्ड कंपनी GRM ARABIA FZCO का अधिग्रहण कर लिया है, जो अब कंपनी की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बन गई है।

इस अधिग्रहण का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग हब स्थापित करना है, जिससे UAE और आसपास के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके।

यह यूनिट चावल, खाद्यान्न और संबंधित खाद्य उत्पादों के व्यापार, आयात-निर्यात और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करेगी। कंपनी ने इस अधिग्रहण के तहत GRM ARABIA FZCO की पूरी शेयर पूंजी कैश पेमेंट के माध्यम से खरीदी है, जिसकी कुल लागत 50,000 दिरहम (AED) है।

GRM Overseas Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:36 बजे तक बीएसई पर 0.47% या 0.75 रुपये गिरकर 161.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.09% या 0.15 रुपये टूटकर 161.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

GRM Overseas Q3 FY26 Results

कंपनी ने Q3FY26 के कंसोलिटेड नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कुल राजस्व 492.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 382.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.9% ज्यादा है।

EBITDA 31.3 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 34.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 6.3% रहा।

वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 19.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 42.8% ज्यादा है। Q3FY26 में मुनाफे का मार्जिन 3.9% रहा, जबकि Q3FY25 में यह 3.5% था।

Read more!
Advertisement