जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक
जीआरएम ओवरसीज ने डायबिटीज मरीजों के लिए 10X बासमती राइस लॉन्च किया है। लो GI और हाई फाइबर वाला यह प्रोडक्ट भारत और ग्लोबल बाजारों में पेश होगा। इससे कंपनी हेल्थ सेगमेंट में मजबूत एंट्री कर रही है और निवेशकों का ध्यान आकर्षित हुआ है।

एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने डायबिटीज मरीजों के लिए खास '10X बासमती राइस' लॉन्च किया है।
यह प्रोडक्ट भारत और प्रमुख इंटरनेशनल बाजारों में उतारा जाएगा, जो कंपनी की हेल्थ-फोकस्ड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की रणनीति का अहम हिस्सा है। बढ़ती डायबिटीज, शहरी लाइफस्टाइल और हेल्थ अवेयरनेस के चलते हेल्दी खाने की मांग बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखकर यह चावल तैयार किया गया है।
कंपनी ने बताया कि यह 10X बासमती चावल प्रीमियम क्वालिटी, खुशबू, लंबाई और स्वाद को बरकरार रखते हुए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और हाई फाइबर के साथ बेहतर ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि लोग स्वाद से समझौता किए बिना हेल्दी विकल्प चुन सकें।
कंपनी ने बताया कि इस लॉन्च के साथ GRM ने अपने पारंपरिक चावल एक्सपोर्ट बिजनेस से आगे बढ़कर एक डाइवर्सिफाइड, कंज्यूमर-फोकस्ड फूड कंपनी बनने की दिशा में कदम मजबूत किया है।
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि यह प्रोडक्ट कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है और डायबिटिक फूड मार्केट में एंट्री को दर्शाता है, जो आने वाले समय में ग्लोबली 6-8% और भारत में करीब 10% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
GRM Overseas Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:45 बजे तक एनएसई पर 2.24% या 3.62 रुपये चढ़कर 165.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.89% या 3.05 रुपये की तेजी के साथ 164.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
GRM Overseas Q3 FY26 Results
कंपनी ने Q3FY26 के कंसोलिटेड नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कुल राजस्व 492.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 382.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.9% ज्यादा है।
EBITDA 31.3 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 34.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 6.3% रहा।
वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 19.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 42.8% ज्यादा है। Q3FY26 में मुनाफे का मार्जिन 3.9% रहा, जबकि Q3FY25 में यह 3.5% था।