वारंट कन्वर्जन, बोनस शेयर अपडेट सहित इन कॉरपोरेट जानकारी के बाद रडार पर ये स्मॉल कैप शेयर - Details

दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद चार महत्वपूर्ण जानकारी दी है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 3,034.16 करोड़ रुपये है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

कंज्यूमर स्टेपल्स कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद चार महत्वपूर्ण जानकारी दी है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 3,034.16 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग में कई फैसलों को मंजूरी मिली है। इनमें:

1. वारंट को शेयर में बदलने की मंजूरी

कंपनी ने 8 अगस्त 2024 को ₹150 प्रति वारंट की कीमत पर कुल 90,70,000 कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे। नियमों के अनुसार उस समय निवेशकों से 25% राशि यानी ₹37.50 प्रति वारंट (कुल ₹34.01 करोड़) अग्रिम के रूप में ली गई थी।

इनमें से 13,52,000 वारंट 28 मई 2025 को पहले ही इक्विटी शेयरों में परिवर्तित किए जा चुके थे। अब बाकी के 77,18,000 वारंट के लिए निवेशकों से बाकी 75% राशि यानी ₹112.50 प्रति वारंट के हिसाब से कुल ₹86.82 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले 77,18,000 इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।

2. बोनस शेयर जारी किए गए

कंपनी ने 9 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई EGM में 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी थी, यानी हर 1 शेयर पर 2 नए शेयर दिए जाने थे। इसी फैसले के तहत वारंट के जरिए जारी हुए 77,18,000 इक्विटी शेयरों पर कंपनी ने अतिरिक्त 1,54,36,000 बोनस शेयर भी जारी किए हैं।

3. कंपनी की पेड-अप कैपिटल बढ़ी

वारंट कन्वर्जन और बोनस शेयर जारी होने से पहले कंपनी की चुकता (पेड-अप) शेयर पूंजी ₹36.81 करोड़ थी, जो 18,40,56,000 इक्विटी शेयरों में डिवाइड थी। अब यह बढ़कर ₹41.44 करोड़ हो गई है, जो कुल 20,72,10,000 इक्विटी शेयरों में डिवाइड है। 

4. सभी वारंट अब पूरी तरह बदल चुके हैं

कंपनी ने बाताया कि अब उसके पास कोई भी वारंट बाकी नहीं है। सभी 90,70,000 वारंट पूरी तरह शेयर में बदल दिए गए हैं।

GRM Overseas Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:33 बजे तक 0.27% या 0.45 रुपये गिरकर 164.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.21% या 0.35 रुपये टूटकर 164.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Read more!
Advertisement