10 महीने के बाद आया ब्रेकआउट! आज 13% उछला यह स्मॉलकैप शेयर? एक्सपर्ट ने बताया टारगेट

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा ने एक यूजर का सवाल पूछा की आज शेयर करीब 12% चढ़ चुका है अब मुनाफा बुक करना चाहिए या शेयर में बने रहना चाहिए।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी, जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GPT Infraprojects Ltd) के शेयर में आज 13% की शानदार तेजी देखने को मिली है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा ने एक यूजर का सवाल पूछा की आज शेयर करीब 13% चढ़ चुका है अब मुनाफा बुक करना चाहिए या शेयर में बने रहना चाहिए।

इस सवाल का जवाब देते हुए Centrum Finverse के निलेश जैन ने कहा कि फिलहाल इस तेजी की कहानी खत्म नहीं हुई है और शेयर में आगे भी बढ़ने की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, मौजूदा तकनीकी संकेतों को देखते हुए शेयर 150 रुपये या उससे ऊपर तक जा सकता है।

GPT Infraprojects Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर 11.21% या 13.61 रुपये की तेजी के साथ 135 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर शेयर 10.41% या 12.60 रुपये चढ़कर 133.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

8-10 महीने के बाद आया ब्रेकआउट

निलेश जैन का कहना है कि शेयर में आई यह तेजी सिर्फ कुछ दिनों की तेजी नहीं है। उन्होंने बताया कि जीपीटी इंफ्रा करीब 8 से 10 महीने तक एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और अब उसने मजबूत ब्रेकआउट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेकआउट के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अभी जल्दबाजी में बेचने की जरूरत नहीं?

हालांकि जैन ने मौजूदा स्तरों पर आक्रामक तरीके से नई खरीदारी की सलाह नहीं दी है, लेकिन उनका मानना है कि जिन निवेशकों के पास पहले से यह शेयर है, उन्हें अभी जल्दबाजी में बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “एक बार के लिए बने रहें।” यानी मौजूदा निवेशक फिलहाल अपनी होल्डिंग जारी रख सकते हैं।

128 रुपये का स्तर रहेगा अहम

तेजी के साथ जोखिम पर नजर रखना भी जरूरी है। इसी वजह से जैन ने 128 रुपये का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, यह स्तर निवेशकों के लिए एक अहम सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकता है।

Read more!
Advertisement