फंड रेजिंग से पहले इस स्मॉल कैप शेयर में आई 10% की तेजी! 1 हफ्ते में 34 प्रतिशत उछला है भाव

इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी की आगामी बोर्ड मीटिंग पर निवेशकों की नजर है, जहां FY26 नतीजों के साथ फंड जुटाने जैसे बड़े फैसलों पर चर्चा हो सकती है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Nifty SME Emerge पर लिस्ट 573.68 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड (GP Eco Solutions India Limited) का शेयर आज करीब 10% उछला है। 

स्टॉक में यह तेजी आगामी 28 मई को होने वाली बोर्ड मीटिंग से पहले आई है। कंपनी ने एनएसई पर बताया है कि बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग 28 मई 2026 को होगी और इस बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनी फंड जुटाने (Fund Raising) और अन्य कारोबारी मामलों पर भी फैसला ले सकती है।

GP Eco Solutions Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर दोपहर 1 बजे तक 9.43% या 41.80 रुपये चढ़कर 484.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि इस स्मॉल कैप स्टॉक ने निवेशकों को पिछले 1 हफ्ते में 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

GP Eco Solutions के बारे में 

यह कंपनी सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी मुख्य रूप से सोलर पावर जनरेशन और वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर में काम करती है। इसका फोकस क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने और इको फ्रेंडली तकनीकों के जरिए एनर्जी सॉल्यूशन देना है। 
 

Read more!
Advertisement