इस स्टील कंपनी को छत्तीसगढ़ सरकार से मिली बड़ी राहत! फोकस में शेयर

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते रविवार 1 मार्च को अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी थी।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सोमवार को शेयर बाजार में जारी भारी गिरावट के बीच आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते रविवार 1 मार्च को अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी थी।

अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसे 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड से अपने प्लांट की बढ़ी हुई क्षमता पर संचालन (Consent to Operate) की मंजूरी मिल है। इसके तहत सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया, रायपुर स्थित प्लांट में स्पंज आयरन डिविजन की क्षमता 5.94 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 6.50 लाख टन सालाना और एचबी वायर डिविजन की क्षमता 1 लाख टन से बढ़ाकर 1.15 लाख टन सालाना कर दी गई है।

कंपनी ने बताया कि खास बात यह है कि इस बढ़ी हुई क्षमता पर काम शुरू करने के लिए कंपनी को कोई अतिरिक्त निवेश या संशोधन करने की जरूरत नहीं है और दोनों यूनिट तुरंत प्रभाव से नई क्षमता पर संचालित की जा सकती हैं।

Godawari Power and Ispat Share Price

आज सुबह 11:09 बजे तक कंपनी का शेयर  बीएसई पर 2.24% या 5.95 रुपये गिरकर 259.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.18% या 5.80 रुपये गिरकर 260.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 17,443.65 करोड़ रुपये था।

Godawari Power and Ispat के बारे में 

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) भारत के सेकेंडरी स्टील मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इसने अपनी पहचान मजबूती, इनोवेशन और टिकाऊ ग्रोथ के दम पर बनाई है।

आयरन ओर की खनन प्रक्रिया से लेकर हाई क्वालिटी वाले स्टील के उत्पादन तक, GPIL की पूरी वर्टिकली इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस इसकी कार्यकुशलता को दिखाती है। कंपनी ने बताया कि उसका फोकस सतत विकास पर बना हुआ है। साथ ही, वह अपनी प्रक्रियाओं को ग्लोबल स्तर पर उभरते मानकों के अनुरूप ढालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में भी जिम्मेदार और मजबूत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Read more!
Advertisement