1 महीने में 110% का मल्टीबैगर रिटर्न! 5 अगस्त से लागतार दिख रही है तेजी - शेयर प्राइस 5 रुपये से कम
इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक ने 52-Week High छू लिया। 5 अगस्त के बाद से शेयर लगातार मजबूत हुआ है। खास बात यह है कि पिछले एक महीने में स्टॉक ने 110% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

स्मॉल कैप कंपनी, GACM Technologies का शेयर आज अपने 52 Week High को टच किया है। स्टॉक आज बीएसई पर 1.05 रुपये पर ट्रेडिंग लिए खुला था और इसने अपना इंट्राडे हाई 1.07 रुपये पर पहुंच गया है जो इसका एक साल का उच्चतम स्तर भी है।
5 अगस्त से देखें तो स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही । BSE Analytics के मुताबिक 1 महीने में स्टॉक ने 110 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
कंपनी ने हाल ही में अपना Qualified Institutions Placement (QIP) पूरा किया है। इसके तहत 49.50 करोड़ इक्विटी शेयर ₹1 प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए, जिससे कंपनी को कुल ₹49.50 करोड़ मिले। QIP 13 अगस्त 2026 को खुला था और 14 अगस्त को बंद हुआ। कंपनी को योग्य Qualified Institutional Buyers (QIBs) से आवेदन फॉर्म और एस्क्रो अकाउंट में फंड मिलने के बाद यह इश्यू बंद किया गया।
इस QIP में संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी ने बाजार का ध्यान खींचा है। चार विदेशी फंड इसमें प्रमुख आवंटियों में शामिल रहे। Minerva Ventures Fund को 14.50 करोड़ शेयर मिले, जबकि Magnifica Global Opportunities VCC – MGO High Conviction Fund को 14 करोड़ शेयर आवंटित किए गए। वहीं, AL Maha Investment Fund PCC – Onyx Strategy और Ebisu Global Opportunities Fund को 10.50-10.50 करोड़ शेयर मिले।
रेवेन्यू 60% और मुनाफा 109% बढ़ा
GACM Technologies ने वित्त वर्ष 2025-26 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹21.87 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 60.1% ज्यादा है। इसी अवधि में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 108.7% बढ़कर ₹8.60 करोड़ हो गया।
कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन में भी सुधार हुआ। FY26 में यह करीब 58.6% रही, जबकि FY25 में 43.5% थी। यानी इस अवधि में कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी रेवेन्यू की तुलना में ज्यादा तेज गति से बढ़ी।