अपर सर्किट! रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन देने वाली इस कंपनी में आई शानदार रैली - चेक करें ट्रिगर

बीएसई पर आज यह शेयर 299.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और 5 प्रतिशत चढ़कर इसने अपना इंट्राडे हाई 319.95 रुपये को टच किया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में तेजी लौटी। इस बीच रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी, फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड (Fujiyama Power Systems Ltd) के स्टॉक में 5% का अपर सर्किट लगा है। इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 9,819.32 करोड़ रुपये का है।

बीएसई पर आज यह शेयर 299.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और 5 प्रतिशत चढ़कर इसने अपना इंट्राडे हाई 319.95 रुपये को टच किया है।

स्टॉक में यह तेजी मजबूत तिमाही नतीजों के बाद से देखने को मिल रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q4 FY26 में बढ़कर 900.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 480.3 करोड़ रुपये से 87.5% ज्यादा है। EBITDA 116.9% की बढ़ोतरी के साथ 171.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 19% हो गया। कंपनी का PAT भी 107.5% बढ़कर 106.3 करोड़ रुपये रहा और PAT मार्जिन 11.8% दर्ज किया गया।

वहीं EPS बढ़कर 3.58 रुपये रहा। पूरे FY26 की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 72.3% बढ़कर 2654.5 करोड़ रुपये पहुंचा, EBITDA 97.3% बढ़कर 490.3 करोड़ रुपये रहा और सालाना PAT 94.5% की बढ़त के साथ 304.1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी के चेयरमैन पवन कुमार गर्ग ने कहा कि FY2026 कंपनी के लिए बेहद अहम साल रहा, क्योंकि IPO के सफल होने के बाद यह लिस्टेड कंपनी के रूप में पहला पूरा वित्तीय वर्ष था। उन्होंने बताया कि इस दौरान कंपनी ने अपने ऑपरेशंस का विस्तार किया, रूफटॉप सोलर वैल्यू चेन में इंटीग्रेशन को मजबूत किया और कई प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाई।

उन्होंने कहा कि रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर और पावर-बैकअप सॉल्यूशंस की मांग लगातार मजबूत बनी रही, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेजी से बढ़ती सोलर अपनाने की प्रवृत्ति, सरकार की नीतियों और ग्राहकों की बढ़ती पसंद की वजह से कंपनी को फायदा मिला है।

Read more!
Advertisement