Nifty Index में एंट्री के साथ इन 10 स्टॉक्स पर जमकर बरसेगा पैसा!

Nifty Index में शुक्रवार को बड़े बदलाव होते हुए दिखेंगे। Nuvama Alternative & Quantitative Research के मुताबिक ऐसे 10 स्टॉक हैं, जहां जमकर पैसा आता हुआ दिखेगा। इनमें Trent से लेकर Bharat Electronics (BEL) जैसे नाम शामिल हैं।

Advertisement
Nifty 50
Nifty 50

By Harsh Verma:

Nifty Index में शुक्रवार को बड़े बदलाव होते हुए दिखेंगे। Nuvama Alternative & Quantitative Research के मुताबिक ऐसे 10 स्टॉक हैं, जहां जमकर पैसा आता हुआ दिखेगा। इनमें Trent से लेकर Bharat Electronics (BEL) जैसे नाम शामिल हैं।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Trent, जिसने पिछले 12 महीनों में अपनी वैल्यू को तीन गुना किया है। Nifty 50 इंडेक्स में दो एंट्री में ट्रेंट शेयर भी एक है। शीर्ष 10 नामों में, Trent को सबसे ज्यादा लगभग $500 मिलियन का इनफ्लो मिलने की उम्मीद है।

मल्टीबैगर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) Nifty 50 इंडेक्स में एंट्री करने वाली दूसरी कंपनी है। Nuvama के मुताबिक स्टॉक में $336 मिलियन का इनफ्लो आता हआ दिख रहा है।

Nifty बैंक इंडेक्स में नई एंट्री Canara Bank की होने जा रही है। Nuvama की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद $92 मिलियन का इनफ्लो आने की उम्मीद की जा रही है। पिछले एक महीने में कैनरा बैंक के शेयर 1.5% गिर चुके हैं।

Nuvama के नोट के मुताबिक JSW Energy को Nifty Next 50 इंडेक्स में शामिल होने पर $54 मिलियन का इनफ्लो मिलेगा। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

Macrotech Developers, जिसे लोढा के नाम से भी जाना जाता है, Nifty Next 50 इंडेक्स में शामिल होगा। Nuvama Alternative के मुताबिक इस एंट्री के बाद $50 मिलियन का इनफ्लो देखने की उम्मीद है।

NHPC, BHEL और Union Bank of India भी Nifty Next 50 इंडेक्स में शामिल होंगे और Nuvama Alternative के मुताबिक NHPC में $50 मिलियन, BHEL में $47 मिलियन और Union Bank of India  में$32 मिलियन का इनफ्लो देखने की उम्मीद है।

ONGC और Coal India का भी वेटेज बढ़ेगा। Nuvama को उम्मीद है कि इन दोनों स्टॉक्स को $26 मिलियन का इनफ्लो मिलने की उम्मीद है।

Read more!
Advertisement