फाइनोटेक्स केमिकल ने किया इस अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण, 6% उछला स्टॉक - शेयर प्राइस 30 रुपये से कम

स्टॉक में यह कंपनी द्वारा जारी किए गए एक लेटेस्ट अपडेट के बाद आई। स्टॉक आज बीएसई और एनएसई पर 6.17% या 1.48 रुपये गिरकर 25.46 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

केमिकल स्टॉक, फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd) का शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है। स्टॉक में यह कंपनी द्वारा जारी किए गए एक लेटेस्ट अपडेट के बाद आई। स्टॉक आज बीएसई और एनएसई पर 6.17% या 1.48 रुपये गिरकर 25.46 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अमेरिका की एक बड़ी कंपनी CrudeChem Technologies Group (CCT) का स्ट्रैटेजिक अधिग्रहण किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि यह डील उसके लिए टेक्नोलॉजी, नई मार्केट और पर्यावरण- सुरक्षित केमिकल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा कदम साबित हो सकता है।

CrudeChem Technologies एक अमेरिकी कंपनी है जो तेल और गैस सेक्टर के लिए एडवांस्ड केमिकल एडिटिव्स और ऑयलफील्ड केमिकल्स बनाती है। यह कंपनी कई सालों से दुनिया की प्रमुख ऊर्जा और ऑयल सर्विस कंपनियों को समाधान देती रही है।

उत्तरी अमेरिका में इस उद्योग का बाजार 2025 में लगभग 11.5 बिलियन डॉलर का माना जा रहा है। इस अधिग्रहण के जरिए Fineotex तेजी से बढ़ती इस ग्लोबल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करेगी।

कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, संजय तिबरेवाला ने कहा कि यह अधिग्रहण Fineotex के लिए एक बड़ा मोड़ है। कंपनी आने वाले समय में 200 मिलियन डॉलर का ऑयलफील्ड केमिकल बिजनेस बनाने की दिशा में काम करेगी। Fineotex अभी इस अमेरिकी कंपनी में नियंत्रण हिस्सेदारी रखेगी और आने वाले सालों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना है।

Fineotex Chemical के बारे में

यह एक भारतीय कंपनी है जो केमिकल और पेंट, टेक्सटाइल और कोटिंग उद्योगों के लिए स्पेशलिटी केमिकल्स बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में फिनिशिंग एजेंट्स, कोटिंग एडिटिव्स और टेक्सटाइल केमिकल्स शामिल हैं, जो फैशन, पेंट और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं।

कंपनी का ध्यान नए और टिकाऊ केमिकल्स बनाने पर है ताकि उद्योगों को बेहतर क्वालिटी और कम पर्यावरणीय प्रभाव वाला सॉल्यूशन मिल सके।

Read more!
Advertisement