FIIs ने अपने फेवरेट स्टॉक्स से ही बना ली दूरी!

जबसे विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली की है। तब से FIIs का हर एक कदम सुर्खियां बन रहा है। शेयर बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन, भू-राजनीतिक तनाव और चीन में राहत पैकेज से विदेशी निवेशकों को रुझान दूसरे देशों की ओर बना हुआ है। इसी बीच अब FIIs ने अपने फेवरेट लार्ज कैप स्टॉक में भी हिस्सेदारी बेचने शरू कर दी है।

Advertisement

Reliance Industries Ltd

मार्च 2024 में जहां विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी करीब 22.06 प्रतिशत थी। वो घटकर 21.30 प्रतिशत पर आ गई है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 0.07% की गिरावट आई, जिससे 2024 में कुल 0.84 प्रतिशत की कमी हुई।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को देखें तो 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 2.58 प्रतिशत बढ़कर ₹8,99,041 करोड़ हो गया। नेट प्रॉफिट 6.65% बढ़ा और EPS ₹98.5 से बढ़कर ₹102.9 हो गया।

Kotak Mahindra Bank Ltd

भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंक में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च 2024 में 37.59 प्रतिशत थी। वो अब घटकर 33.39 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी में 1.23 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। लेकिन Q12024 में 2.15 प्रतिशत की और गिरावट आई, जिससे कुल मिलाकर 2024 में 6.35 प्रतिशत की कमी आई।
    
LTIMindtree Ltd

IT और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में 8.65 प्रतिशत थी। जो अब घटकर 7.39 प्रतिशत पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में FII होल्डिग में 0.79 प्रतिशत की कमी आई, जिससे 2024 में कुल 1.28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

HDFC Life Insurance Company

इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life में विदेशी निवेशकों की दिसंबर 2023 में होल्डिंग 31.28 प्रतिशत थी, अब वो घटकर 25.63 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 1.25% की गिरावट आई, जिससे 2024 में कुल 5.65% की कमी दर्ज की गई।
जार में स्थिरता की स्थिति को समझा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 
Read more!
Advertisement