इस ₹12 के शेयर वाली कंपनी में प्रमोटर्स से ज्यादा FIIs की हिस्सेदारी!

गुजरात स्थित कंपनी Gujarat Toolroom Limited के शेयरों में पिछले दिनों अच्छी खासी तेजी देखी गई। फिलहाल इस पेनी स्टॉक में करेक्शन का फेज देखा जा रहा है। इस कंपनी में FIIs की अच्छी खासी हिस्सेदारी है। 

Advertisement

By Harsh Verma:

गुजरात स्थित कंपनी Gujarat Toolroom Limited के शेयरों में पिछले दिनों अच्छी खासी तेजी देखी गई। फिलहाल इस पेनी स्टॉक में करेक्शन का फेज देखा जा रहा है। इस कंपनी में FIIs की अच्छी खासी हिस्सेदारी है। 

आपको बता दें कि पेनी स्टॉक में निवेश करना जितना जोखिम भरा होता है उतना ही इसमें मल्टीबैगर बनने की क्षमता होती है। अगर पेनी स्टॉक में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की मजबूत भागीदारी हो, तो ऐसे शेयर निवेशकों को तगड़ा रिटर्न भी दे देते हैं। ऐसी ही एक कंपनी Gujarat Toolroom Limited है।

बिजनेस मॉडल
गुजरात टूलरूम लिमिटेड (GTL) कंपनी बेहतर CAD-CAM सॉफ्टवेयर और CNC मशीनरी का इस्तेमाल करके मेडिकल डिस्पोजेबल्स, फार्मास्युटिकल पैकेजिंग और कंज्यूमर गुड्स जैसे कई इडस्ट्री को सर्विस देती है। कंपनी टूल डिज़ाइन, प्रिसिजन मशीनिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग और रैपिड प्रोटोटाइपिंग जैसी सर्विस भी देती है। 


QIP
कुछ वक्त पहले ही अक्तूबर महीने में गुजरात टूलरूम लिमिटेड ने ₹50 करोड़ का फंड जुटाया, जो कि एक योग्य संस्थागत स्थानांतरण (QIP) के जरिए से ₹11.50 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर था। इस प्रस्ताव में संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखी गई, जिनमें ज़ेटा ग्लोबल फंड्स और एम्मिनेंस ग्लोबल फंड पीसीसी ट्रेड फंड शामिल थे।

इस कंपनी की कुछ दिलचस्प चीजों पर भी ध्यान देते हैं। ये पूरी तरह से कर्ज मुक्त है।  FII होल्डिंग की बात की जाए तो 27.15 प्रतिशत (अक्टूबर 2024 तक) है। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 1,020.30% का रिटर्न दिया है। वहीं प्रमोटर्स की हिस्सेदारी शून्य प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement