Father's Day Stock 2026: मोटी कमाई का मौका! डिफेंस सेक्टर के इस सरकारी शेयर पर एक्सपर्ट बुलिश - चेक करें टारगेट
फादर्स डे 2026 के मौके पर ब्रोकरेज फर्म Choice India के कार्यकारी निदेशक, सुमीत बगड़िया ने डिफेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी को अपनी खास पसंद के रूप में चुना है। चेक करें टारगेट प्राइस

Father's Day Stock 2026: कल यानी 21 जून को पूरी दुनिया फादर्स डे मनाएगी। फादर्स डे 2026 के मौके पर ब्रोकरेज फर्म Choice India के कार्यकारी निदेशक, सुमीत बगड़िया ने डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को अपनी खास पसंद के रूप में चुना है। फिलहाल इस पीएसयू कंपनी का मार्केट कैप 3.12 लाख करोड़ रुपये है।
बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.37% या 1.60 रुपये गिरकर 427 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 0.33% या 1.40 रुपये टूटकर 427.15 रुपये पर बंद हुआ था।
BEL Share Price Target
मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बगड़िया ने इस शेयर पर BUY कॉल दिया है। अपनी रिपोर्ट ने ब्रोकरेज ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर को 430 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है। यदि शेयर में कुछ गिरावट आती है, तो 421 रुपये तक के स्तर पर और खरीदारी की जा सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले महीनों में BEL का शेयर 470 रुपये और 491 रुपये के टारगेट तक पहुंच सकता है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शेयर फिलहाल करीब 430 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और इसके वीकली चार्ट पर मजबूती बनी हुई है। हालिया तेजी के बाद शेयर ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर रहा था, लेकिन अब इसमें दोबारा खरीदारी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शेयर लगातार हायर-हाई और हायर-लो का पैटर्न बना रहा है, जो मध्यम और लंबी अवधि के लिए सकारात्मक ट्रेंड को दर्शाता है।
BEL अपने 20, 50 और 200 वीक EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे शेयर में मजबूत ट्रेंड और निवेशकों की अच्छी भागीदारी का संकेत मिलता है। तकनीकी संकेतक RSI भी सुधार दिखा रहा है, जिससे आने वाले समय में तेजी की संभावना बनी हुई है।