5% चढ़ा ₹5 से कम वाला शेयर, 100% अधिग्रहण की तैयारी; डिजिटल इंफ्रा कारोबार को मिलेगा फायदा

टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Empower India के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। कंपनी ने एक बड़े अधिग्रहण की दिशा में अहम कदम उठाया है। नॉन-कैश शेयर स्वैप के जरिए होने वाली इस संभावित डील से कंपनी के कारोबार को विस्तार देने की तैयारी है। आगे जानिए पूरी डील।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी Empower India ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक आज करीब 5% चढ़कर बंद हुआ। एनएसई पर आज यह शेयर 4.62% या 0.11 रुपये चढ़कर 2.49 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 4.60% या 0.11 रुपये की तेजी के साथ 2.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने Valiance Engineers Private Limited को खरीदने के लिए Mark AB Capital Private Limited के साथ एक शुरुआती, नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है। इस प्रस्ताव के तहत Empower India, Valiance Engineers की 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगी और इसके बाद Valiance Engineers, Empower India की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि यह अधिग्रहण पूरी तरह नॉन-कैश शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा। कंपनी नए इक्विटी शेयरों को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जारी करेगी और उनके बदले Valiance Engineers की 100% हिस्सेदारी हासिल करेगी।

इससे Empower India के कैश और वर्किंग कैपिटल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और कंपनी अपने मौजूदा फंड का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स में कर सकेगी।

Valiance Engineers में Mark AB Capital Private Limited की मौजूदा हिस्सेदारी करीब 70% है। डील पूरी होने के बाद Mark AB Capital, Empower India में इक्विटी शेयरधारक बन जाएगा। इससे दोनों कंपनियों के हित Empower India के लंबे समय के कारोबार और उसके पब्लिक शेयरधारकों के हितों के साथ जुड़े रहेंगे।

Valiance Engineers का कारोबार

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि Valiance Engineers के पास रियल्टी, सिविल, ऑयल एंड गैस और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है। कंपनी की अमेरिका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Lauren Engineers & Constructors Inc., टेक्सास में स्थित है।

इस अमेरिकी कंपनी के जरिए Empower India को मॉड्यूलराइजेशन, प्रोसेस इंजीनियरिंग, पाइपिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन और प्लांट लेआउट डिजाइन जैसी इंजीनियरिंग क्षमताओं तक पहुंच मिलेगी।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार से कनेक्शन

Empower India हाल ही में सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विस्तार की योजना का ऐलान कर चुकी है। कंपनी हाई-डेंसिटी डेटा सेंटर, एनर्जी ट्रांजिशन और AI तथा एंटरप्राइज डिजिटलाइजेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अवसर तलाश रही है।

कंपनी के मुताबिक, Valiance Engineers की इंजीनियरिंग, मॉड्यूलर फैब्रिकेशन और प्रोक्योरमेंट से जुड़ी क्षमताएं उसके नए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को सपोर्ट कर सकती हैं।

Read more!
Advertisement