लगातार 5 दिन से चढ़ रहा ₹2 वाला शेयर, 6 महीने में 76% का रिटर्न- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में उतरेगी कंपनी
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले एक हफ्ते में 24% चढ़ा है, जबकि एक महीने का रिटर्न 3% रहा। साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर में 32% की तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 78% रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयर 172% चढ़ा है।

आईटी सेक्टर की कंपनी Empower India के शेयरों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से शानदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर ने पिछले छह महीनों में 76% का रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को अगर देखें तो स्टॉक 4.09% या 0.09 रुपये चढ़कर 2.29 रुपये पर बंद हुआ।
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले एक हफ्ते में 24% चढ़ा है, जबकि एक महीने का रिटर्न 3% रहा। साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर में 32% की तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 78% रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयर 172% चढ़ा है।
AGM के लिए रिकॉर्ड डेट तय
कंपनी ने 12 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने 44वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में हिस्सा लेने और वोट करने के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान हेतु 23 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। AGM का आयोजन 30 सितंबर को मुंबई में होगा।
कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि रिकॉर्ड डेट AGM में सदस्यों की भागीदारी, वोटिंग और रिमोट ई-वोटिंग की पात्रता तय करने के लिए रखी गई है।
स्वतंत्र निदेशक ने दिया इस्तीफा
9 सितंबर को Empower India ने एक्सचेंजों को बताया कि नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नवीनकुमार कुंजारू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण 9 सितंबर से प्रभावी हुआ।
कंपनी के मुताबिक, नवीनकुमार कुंजारू ने पुष्टि की है कि इस्तीफे के पत्र में बताए गए कारणों के अलावा उनके इस्तीफे की कोई अन्य महत्वपूर्ण वजह नहीं है।
सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में उतरने की तैयारी
Empower India ने सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विस्तार की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता इस्तेमाल ऊर्जा-कुशल डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और भरोसेमंद पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ा सकता है।
कंपनी ने बताया कि 2024 में शुरू हुई ₹10,371.92 करोड़ की IndiaAI Mission योजना कंप्यूटिंग क्षमता, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और AI एप्लिकेशन में निवेश के जरिए देश के AI इकोसिस्टम को आगे बढ़ा रही है।
भारत में 38,000 से ज्यादा GPU पहले ही जोड़े जा चुके हैं और 20,000 अतिरिक्त GPU जोड़ने की योजना है। कंपनी के मुताबिक, कंप्यूटिंग क्षमता की बढ़ती जरूरत डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर सकती है।