11% तक उछला यह स्मॉलकैप शेयर, 24 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों में हुआ ट्रेड - शेयर प्राइस अभी भी ₹40 से कम

एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार को भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच चर्चा में रहे। कारोबार के दौरान स्टॉक में 11% तक की तेजी देखने को मिली और इसने 36 रुपये का स्तर छुआ। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते शेयर में गिरावट आई और यह लाल निशान में कारोबार करता दिखा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

गुरुवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच तंबाकू और FMCG प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 11% की तेजी देखने को मिली।

हालांकि खबर लिखे जानें तक शेयर बीएसई पर दोपहर 2:12 बजे तक 10.12% या 3.27 रुपये टूटकर 29.04 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 9.79% या 3.15 रुपये गिरकर 29.04 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

स्टॉक में आज क्यों थी तेजी?

शेयर में आज 11 प्रतिशत की तेजी मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण आई थी। बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक दोपहर 1:47 बजे तक कंपनी के 24,42,789 लाख इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

यह शेयर आज बीएसई पर 33.06 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 36 रुपये को टच कर गया है और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 28.75 रुपये को टच किया है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकरी

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2030 तक करीब 20,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने बताया कि उसकी विकास रणनीति दो प्रमुख क्षेत्रों पर आधारित होगी- अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निर्यात कारोबार और FMCG सेक्टर में चरणबद्ध विस्तार।

FMCG कारोबार के तहत कंपनी पैकेज्ड फूड्स, स्नैक्स, खाद्य तेल और रोजमर्रा के घरेलू उत्पादों के बाजार में उतरने की योजना बना रही है। इसके लिए महाराष्ट्र के नासिक स्थित 40,000 वर्ग फुट से अधिक के मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उपयोग किया जाएगा और जरूरत के अनुसार क्षमता विस्तार भी किया जाएगा।

कंपनी के पास वर्तमान में अफ्रीका और मध्य-पूर्व के बाजारों से 119 मिलियन डॉलर से अधिक का तंबाकू एक्सपोर्ट ऑर्डर बुक है। इसमें दक्षिण अफ्रीका की Bozza Tobacco (PTY) Ltd के साथ करीब 202 करोड़ रुपये का दो वर्षीय निर्यात समझौता और मध्य-पूर्व के लिए 97.35 मिलियन डॉलर का एक बड़ा ऑर्डर शामिल है, जिस पर काम चल रहा है।

FMCG विस्तार योजना के तहत कंपनी करीब 700 करोड़ रुपये के निवेश का संकेत दे चुकी है। कंपनी का लक्ष्य समय के साथ 5,000 डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, 5 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स, 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों और 10 उपभोक्ता ब्रांड्स के साथ 150 से अधिक उत्पाद (SKU) विकसित करना है।

कंपनी ने कहा कि नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग तभी की जाएगी जब मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, पैकेजिंग, इन्वेंट्री, प्राइसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।

Read more!
Advertisement