20 रुपये से कम वाले इस शेयर में 5% की तेजी, 2 साल में निवेशकों को मिला 729% का शानदार रिटर्न
खबर लिखे जानें तक शेयर दोपहर 12:14 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 4.23% या 0.45 रुपये चढ़कर 11.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:56 बजे तक कंपनी के 17,96,897 (17.96 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के स्टॉक में शानदार उछला देखने को मिल रहा है। 20 रुपये से कम वाला इस शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
खबर लिखे जानें तक शेयर दोपहर 12:14 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 4.23% या 0.45 रुपये चढ़कर 11.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:56 बजे तक कंपनी के 17,96,897 (17.96 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
2 साल में 700% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को पिछले 2 साल में 729 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 19 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 29 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने बोर्ड और सीनियर मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 8 अहम नियुक्तियां की हैं। नए नेतृत्व में 3 अतिरिक्त नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स शामिल हैं, जिनमें एक महिला इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मौजूदा Additional Executive Director पद से प्रदीप कुमार को मैनेजिंग डायरेक्टर, कंपनी सेक्रेटरी और Key Managerial Personnel (KMP) के तौर पर Compliance Officer, Chief Financial Officer (CFO) और KMP तथा Secretarial Auditor की नियुक्ति की गई है।
कंपनी के मुताबिक, नए बोर्ड सदस्यों से गवर्नेंस, कॉरपोरेट लॉ, सिक्योरिटीज रेगुलेशन, वित्तीय समीक्षा, बिजनेस ऑपरेशंस और कमर्शियल मैनेजमेंट का अनुभव जुड़ेगा, जबकि मजबूत सीनियर मैनेजमेंट टीम से फाइनेंस, कंप्लायंस और रोजमर्रा के कामकाज में नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि प्रदीप कुमार को उनकी मौजूदा Additional Executive Director की भूमिका से प्रमोट करके Managing Director नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा और यह 13 अगस्त 2031 तक रहेगा। यह नियुक्ति लागू कानून के अनुसार कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।