सिगरेट बनाने वाली कंपनी जुटाएगी फंड! राइट्स इश्यू से QIP तक पर इस दिन हो सकता है फैसला- 5% चढ़ा शेयर

एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में आज करीब 5% तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड की बैठक 12 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी के लिए नए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। फंड जुटाने के तरीके और शर्तों पर भी बड़ा फैसला हो सकता है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सिगरेट और तंबाकू सेक्टर की कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को होगी।

कंपनी ने बताया कि इस बैठक में नए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी करके पूंजी जुटाने की योजना पर विचार कर सकती है।

बोर्ड इस बैठक में फंड जुटाने के लिए कई ऑप्शन पर विचार करेगा। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP), प्रेफरेंशियल इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट, राइट्स इश्यू, फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO), डेट इश्यू या कानून के तहत उपलब्ध अन्य तरीके शामिल हैं। कंपनी एक या एक से ज्यादा चरणों में भी फंड जुटा सकती है।

फंड जुटाने की कुल राशि, सिक्योरिटीज का प्रकार, इश्यू की कीमत या प्राइसिंग मैकेनिज्म, इश्यू का समय और तरीका जैसी अहम शर्तों पर भी बोर्ड विचार करेगा।

5% भागा स्टॉक 

कंपनी का शेयर दोपहर 12:18 बजे तक एनएसई पर 4.56% या 0.33 रुपये की तेजी के साथ 7.57 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.26% या 0.31 रुपये की तेजी के साथ 7.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

मजबूत रहे थे नतीजे

FY2025-26 में ग्रुप का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5,074.80 करोड़ रुपये रहा, जो FY2024-25 के 548.76 करोड़ रुपये से 9.2 गुना ज्यादा है। वहीं, कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 185.06 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 69.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.7 गुना बढ़ा है। इसमें मालिकों को मिलने वाला मुनाफा 161.98 करोड़ रुपये रहा।

ग्रुप की स्टैंडअलोन आय 1,529.50 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के 297.51 करोड़ रुपये से 5.1 गुना ज्यादा है। हालांकि, स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स घटकर 13.09 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 32.21 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 59.4% की गिरावट आई। ग्रुप का बेसिक कंसोलिडेटेड EPS 1.16 रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1.75 रुपये था।

Read more!
Advertisement