बाजार खुलने के तुरंत बाद सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी ने दी बड़ी जानकारी! ₹20 से कम वाले इस शेयर में आई तेजी
इस कंपनी ने दो अनुभवी अधिकारियों को Executive Additional Director नियुक्त किया है। बैंकिंग ऑपरेशंस दोबारा शुरू होने के बीच हुए इस फैसले पर निवेशकों की नजर है। सोमवार को कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली।

सोमवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच, सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के बोर्ड ने विपिन शर्मा और प्रदीप कुमार को Executive Additional Director नियुक्त किया है।
दोनों की नियुक्ति 22 जुलाई 2026 से प्रभावी है। कंपनी के मुताबिक उसके बैंकिंग ऑपरेशंस दोबारा शुरू होने के बीच यह फैसला उसके रिवाइवल प्लान का अहम हिस्सा है। इन नियुक्तियों को 22 जुलाई 2026 को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई और उसी दिन इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को भी दे दी गई।
Elitecon International Share Price
कंपनी का स्टॉक सुबह 10:53 बजे तक एनएसई पर 2.39% या 0.37 रुपये चढ़कर 15.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.12% या 0.33 रुपये की तेजी के साथ 15.88 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि विपिन शर्मा के पास तीन दशक से ज्यादा का कारोबारी अनुभव है। उन्होंने 1987 में फार्मास्युटिकल सेक्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी और 1993 में अपने पारिवारिक कारोबार Stella Inc. की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने 2005 में Mridul Perfumery और 2019 में Mridul Tobie Inc. की स्थापना की। विपिन शर्मा अप्रैल 2026 तक EIL के Managing Director रहे।
वहीं, प्रदीप कुमार पहले से EIL समूह से जुड़े हुए हैं और कंपनी की सब्सिडियरी Golden Cryo Private Limited में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पास बड़े स्तर के कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव है। इसके अलावा उनके पास तंबाकू उद्योग के ऑपरेशंस में भी करीब पांच साल का अनुभव है। कंपनी का मानना है कि उनका यह अनुभव रिवाइवल प्लान को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
विपिन शर्मा ने अपनी वापसी पर कहा कि उन्होंने सक्रिय कॉरपोरेट जीवन से दूर होने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल उन योजनाओं को इंतजार करना होगा क्योंकि कंपनी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि EIL को वर्षों की मेहनत और शेयरधारकों, कर्मचारियों तथा पार्टनर्स के भरोसे से खड़ा किया गया है और वह कंपनी के रिवाइवल को मजबूती, उद्देश्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने के लिए लौटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बोर्ड और मैनेजमेंट को और मजबूत किया जाएगा तथा अनुभवी Key Managerial Personnel (KMP) और Independent Directors को शामिल किया जाएगा।