सिगरेट-तंबाकू सेक्टर के इस शेयर में फिर आया 5% उछाल, 1 हफ्ते में 23% चढ़ा स्टॉक- डिटेल्स
BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 23% चढ़ा है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे तक कंपनी का 18,94,805 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, Elitecon International के शेयर में आज एक बार फिर से 5% की तेजी देखने को मिल रही है।
सुबह 11:36 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.93% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 9.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.70% या 0.43 रुपये चढ़कर 9.57 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 23% चढ़ा है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे तक कंपनी का 18,94,805 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
Elitecon International FY26 Results
कंपनी के कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों की बात करें तो FY26 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹5,074.80 करोड़ हो गया, जो FY25 के ₹548.76 करोड़ से काफी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹5,084.35 करोड़ और कुल खर्च ₹4,888.36 करोड़ रहा। टैक्स से पहले मुनाफा ₹195.98 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹69.57 करोड़ था। ₹10.92 करोड़ के टैक्स खर्च के बाद ग्रुप का टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT ₹185.06 करोड़ रहा। ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर बेसिक EPS ₹1.16 रहा, जो FY25 के ₹1.75 से कम है। कंपनी के अनुसार, शेयर सबडिविजन के असर से EPS के आंकड़े में बदलाव आया है।
वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू FY26 में 5.1 गुना बढ़कर ₹1,529.50 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹297.51 करोड़ था। हालांकि, 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में स्टैंडअलोन इकाई को टैक्स से पहले ₹4,441.81 लाख का घाटा हुआ। टैक्स और अन्य समायोजनों के बाद इस इकाई का पीरियड के लिए नुकसान ₹3,703.38 लाख रहा।