सुस्त बाजार में 5% उछला ये सिगरेट स्टॉक! शेयर प्राइस 10 रुपये से कम- आपके पोर्टफोलियो में है?

सुस्त शेयर बाजार के बीच गुरुवार को स्मॉल कैप कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी के स्टॉक ने हाल के वर्षों में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। अब शेयर में आई इस तेजी ने बाजार का ध्यान खींचा है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

गुरुवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। 

सुबह 10:42 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई और बीएसई पर 4.97% या 0.37 रुपये चढ़कर 7.82 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 7.09 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 7.83 रुपये को टच कर लिया है। इस शेयर ने निवेशकों को पिछले 2 साल में 316 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने बोर्ड और सीनियर मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 8 अहम नियुक्तियां की हैं। नए नेतृत्व में 3 अतिरिक्त नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स शामिल हैं, जिनमें एक महिला इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मौजूदा Additional Executive Director पद से प्रदीप कुमार को मैनेजिंग डायरेक्टर, कंपनी सेक्रेटरी और Key Managerial Personnel (KMP) के तौर पर Compliance Officer, Chief Financial Officer (CFO) और KMP तथा Secretarial Auditor की नियुक्ति की गई है।

कंपनी के मुताबिक, नए बोर्ड सदस्यों से गवर्नेंस, कॉरपोरेट लॉ, सिक्योरिटीज रेगुलेशन, वित्तीय समीक्षा, बिजनेस ऑपरेशंस और कमर्शियल मैनेजमेंट का अनुभव जुड़ेगा, जबकि मजबूत सीनियर मैनेजमेंट टीम से फाइनेंस, कंप्लायंस और रोजमर्रा के कामकाज में नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि प्रदीप कुमार को उनकी मौजूदा Additional Executive Director की भूमिका से प्रमोट करके Managing Director नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा और यह 13 अगस्त 2031 तक रहेगा। यह नियुक्ति लागू कानून के अनुसार कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

Read more!
Advertisement