सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी ने दी 2 बड़ी जानकारी! 3 साल में 5000% से ज्यादा चढ़ा है स्टॉक - Details

8,838.11 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने बताया कि 27 फरवरी को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बानाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) ने निवेशकों को बीते शुक्रवार बाजार बंद होने के बाद अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में दो बड़ी जानकारी दी थी। 

8,838.11 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने बताया कि 27 फरवरी को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दयानंद राय का 27 फरवरी 2026 से प्रभावी इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि बैठक में सनब्रिज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (SAPL) के प्रस्तावित अधिग्रहण को वापस लेने (रिवर्सल) पर भी अपडेट दिया है। 

आपको बता दें कि कंपनी ने 4 सितंबर 2025 को सनब्रिज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (SAPL) में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौता (SPA) किया था। इसके तहत 31.25% हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनी ने अपनी आंतरिक संसाधनों से भुगतान किया और ये शेयर कंपनी के नाम ट्रांसफर भी हो गए। बाकी भुगतान प्रस्तावित QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) से मिलने वाली राशि से किया जाना था, लेकिन QIP सफल नहीं हो सका, इसलिए पैसा नहीं मिल पाया।

वहीं 44.99% गिरवी रखे गए शेयर SBICAP सिक्योरिटीज के पास पहले से ही प्लेज थे और उन्हें रिलीज करना जरूरी शर्त थी, जो पूरी नहीं हो सकी। इस कारण यह हिस्सा कंपनी को ट्रांसफर नहीं हो पाया और सौदे का वह भाग आगे नहीं बढ़ सका। कंपनी ने SAPL में संचालन जरूरतों के लिए पहले ही काफी धन निवेश किया है, लेकिन QIP से फंड न मिलने के कारण पूरा अधिग्रहण अटक गया।

Elitecon International Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 10:58 बजे तक 4.98% या 2.90 रुपये टूटकर 55.29 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Elitecon International Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 16 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 20 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। इसके अलावा पिछले 3 महीने में 38 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 81 प्रतिशत टूटा है।

वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने 1 साल में 148 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 5165 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
 

Read more!
Advertisement