₹50 से कम वाले इस शेयर में लगातार दूसरे दिन लगा अपर सर्किट! एक अपडेट के बाद जारी है ताबड़तोड़ तेजी
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच 6,956.67 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच 6,956.67 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है।
दरअसल कंपनी ने बीते गुरुवार को 2.02 बिलियन रुपये (202 करोड़ रुपये) के एक बड़े ऑर्डर मिलने के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद शेयर में गुरुवार को भी अपर सर्किट लगा और आज भी स्टॉक अपर सर्किट पर है।
Elitecon International Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:27 बजे तक बीएसई पर 5% या 2.07 रुपये की तेजी के साथ 43.52 रुपये पर स्थिर है।
कंपनी को मिला है 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा ऑर्डर
बीते गुरुवार को कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Bozza Tobacco (PTY) Ltd से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की सप्लाई के लिए लगभग 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा लॉन्ग टर्म ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और 14 अप्रैल 2026 को साइन हुआ है, जिसकी अवधि दो साल होगी। इसके तहत कंपनी अपने ब्रांड्स जैसे Red and Black, B&W, Cape, Ossum और Golden Flake की सप्लाई करेगी और भुगतान डिलीवरी के 90 दिनों बाद मिलेगा।
फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर कंपनी को निर्यात में स्थिरता देगा, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के बेहतर उपयोग में मदद करेगा और अफ्रीकी बाजार, खासकर दक्षिण अफ्रीका में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करेगा, जिससे लंबे समय में बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।
5 साल में 4000% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में यानी पिछले 5 साल में 4044 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक सिर्फ 12 प्रतिशत चढ़ा है।
महीने में देखें तो पिछले 1 महीने में स्टॉक 18 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 44 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 72 प्रतिशत से अधिक टूटा है।