मात्र तीन महीने में 3 गुना हुआ पैसा! इस मल्टीबैगर स्टॉक में आज लगा अपर सर्किट - YTD में 1606% चढ़ चुका है शेयर
बीएसई पर यह स्टॉक फिलहाल 5% या 8.40 रुपये उछलकर 177 रुपये पर है। हालांकि इससे पहले पिछले 22 अगस्त से स्टॉक में लगातार लोअर सर्किट लग रहा था।

Multibagger Stock: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International Ltd) के शेयरों में आज आखिरकार तेजी देखने को मिली है। स्टॉक में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। स्टॉक आज बीएसई पर 160.20 रुपये पर खुला और 5 प्रतिशत चढ़कर अपने इंट्राडे हाई 177 रुपये पर पहुंच गया।
बीएसई पर यह स्टॉक फिलहाल 5% या 8.40 रुपये उछलकर 177 रुपये पर है। हालांकि इससे पहले पिछले 22 अगस्त से स्टॉक में लगातार लोअर सर्किट लग रहा था।
आज स्टॉक में तीज के पीछे की वजह बाइंग ट्रेडिंग वॉल्यूम हो सकती है। बीएसई के डेटा के मुताबिक दोपहर 12:20 बजे तक कंपनी के 14,30,323 (14 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
3 महीने में 200% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 14 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 46 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है।
हालांकि इस शेयर ने निवेशकों को पिछले 3 महीने में 223 प्रतिशत का मल्टीबैगर्न रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर ने 539 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।
साल 2025 में अब तक शेयर ने YTD- 1606 प्रतिशत का रिटर्न और पिछले 1 साल में 6951 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी मुख्य रूप से तंबाकू से जुड़े उत्पादों जैसे सिगरेट, ज़र्दा, शिशा (हुक्का फ्लेवर), खैनी और फ्लेवर्ड टोबैको आदि के निर्माण और व्यापार में है। Elitecon न सिर्फ भारत में बल्कि यूएई, सिंगापुर, हांगकांग और यूके जैसे देशों में भी कारोबार करती है।
कंपनी के शेयर बीएसई और कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हैं।