Reliance Power के शेयरों में लगा अपर सर्किट, निवेशकों के आएंगे अच्छे दिन?
अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार यानि 18 सितंबर को स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 32.97 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि 23 अगस्त को स्टॉक ने 52 वीक हाई 38.07 रुपए बनाया था।

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार यानि 18 सितंबर को स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 32.97 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि 23 अगस्त को स्टॉक ने 52 वीक हाई 38.07 रुपए बनाया था। इस साल की शुरुआत से स्टॉक 37 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है। तो वहीं पिछले एक साल में 73 प्रतिशत की तेजी आई है। आइये जानते हैं Reliance Power के शेयरों धुआंधार तेजी क्यों?
दरअसल कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि बिजली उत्पादन कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) के लिए गारंटर के तौर पर कर्ज को सेटल कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि कंपनी ने ₹3,872.04 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने कॉरपोरेट गारंटी, अंडरटेकिंग जैसे सभी तरह के जिम्मेदारियों को पूरा कर दिया है। Reliance Power के लिए ये बड़ी सफलता कही जा सकती है, क्योंकि पूरा कर्ज चुकाने के बाद उन्हें जीरो डेट का दर्जा मिल सकता है।
रिलायंस पावर ने रोजा पावर सप्लाई कंपनी, VIPL और CFM एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर बकाया लोन चुकाने के लिए एक समझौते को औपचारिक रूप दिया है। अब कंपनी को बैंक या फिर किसी इंस्टीट्यूशन का कोई बकाया नहीं चुकाना है। अब रिलायंस पावर के जरिए और उसके खिलाफ शुरू की गई सभी कानूनी कार्रवाइयां, जिनमें दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के तहत की गई कार्रवाइयां को वापस ले लिया गया है।
कुछ वक्त पहले ही बिजनेस टुडे बाजार ने आपको बताया था कि रिलायंस पावर को रेन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 500 MW/1000 MWh का एक प्रमुख बैटरी स्टोरेज कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट रिलायंस पावर को दुनिया के सबसे बड़े स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करता है। Reliance Power ने 3.8 लाख प्रति मेगावाट प्रति महीने टैरिफ के साथ आई है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलायंस पावर की भारत में रेन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज सेक्टर में एंट्री को दर्शाता है। आपको बता दें कि SECI ने 11 सितंबर को नीलामी आयोजित की थी।
डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश करने से पहले आप अपने SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार की राय जरूर लें.