Action से भरपूर रह सकता है इस हफ्ते बाजार

Share Market में निवेश करने या अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए निवेशकों को हमेशा एक्टिव रहना पड़ता है तभी आप सफल ट्रेडर या निवेशक बन सकते है। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार कई सारे फैक्टर पर निर्भर करेगा जैसे RBI के मॉनेटरी पॉलिसी एक्शन, डोमेस्टिक मैक्रो इकोनॉमिक डेटा, FII इनफ्लो और ग्लोबल ट्रेंड्स।

Advertisement
Action से भरपूर रह सकता है इस हफ्ते बाजार
Action से भरपूर रह सकता है इस हफ्ते बाजार

By Dipak Singh:

Share market में निवेश करने या अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए निवेशकों को हमेशा एक्टिव रहना पड़ता है तभी आप सफल ट्रेडर या निवेशक बन सकते है। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार कई सारे फैक्टर पर निर्भर करेगा जैसे RBI के मॉनेटरी पॉलिसी एक्शन, डोमेस्टिक मैक्रो इकोनॉमिक डेटा, FII इनफ्लो और ग्लोबल ट्रेंड्स।

Also Read: कम होंगे खाद्य तेल के दाम, सरकार ने कंपनियों को दिए निर्देश

RBI मॉनेटरी पॉलिसी का फैसला, April में महंगाई में आई कमी और जनवरी-मार्च के GDP ग्रोथ रेट में बढ़त के मद्दे नजर बाजार के जानकारों का मानना है कि कल यानी 6 जून से शुरु होने वाली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग मे ब्याज दरों पर यथास्थिति बरकरार रखने का फैसला लिया जा सकता है। तीन दिन की इस पॉलीसी मीटिंग फैसला 8 जून को आएगा। जानकारों का ये भी मानना है कि RBI अभी दरों में कटौती नहीं करेगा।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग मे ब्याज दरों पर यथास्थिति बरकरार रखने का फैसला लिया जा सकता है

ऑयल प्राइस, June के पहले हप्ते में US कांग्रेस द्वारा डेट सीलिंग डील पारित करने के बाद तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, सभी की निगाहें अब अगले सप्ताह के अंत में OPEC  और उसके सहयोगियों के मीटिंग पर होगी। इस सप्ताह क्रूड के दोनों कॉन्ट्रैक्टस लगभग 1% नीचे रहे थे, ये पिछले तीन सप्ताह में आई पहली गिरावट थी। BRENT CRUDE 76.13 डॉलर प्रति बैरल जबकि WTI CRUDE 71.74 डॉलर पर बंद हुआ था।

इस सप्ताह क्रूड के दोनों कॉन्ट्रैक्टस लगभग 1% नीचे रहे थे

FII-DII इन्वेस्टमेंट, FII भारतीय बाजार में लगातार बुलिश हैं, बीते हफ्ते 6519.7 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। इसमें MSCI की रिबैलेसिंग का अहम योगदान था। FII ने पूरे मई माह में 43,838 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। वहीं पिछले हप्ते DIIs  ने भारतीय बाजार में 1,045 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। 

FII भारतीय बाजार में लगातार बुलिश हैं, बीते हफ्ते 6519.7 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी

डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट्स, आज S&P ग्लोबल कंपोजिट और PMI के आंकड़े जारी होने वाले हैं। अप्रैल में भारत के सर्विसेस सेक्टर का PMI मार्च के 57.8 से बढ़कर 62.0 पर रहा था। निवेशक की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या मई में यह गति जारी रहेगी या नहीं। बाद में इसी हफ्ते 9 जून को भारतीय रिजर्व बैंक 2 जून को समाप्त सप्ताह के लिए फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व डेटा जारी करेगा, इस पर भी बाजार की नजर रहेगी।

आज S&P ग्लोबल कंपोजिट और PMI के आंकड़े जारी होने वाले हैं

बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी, बीते सप्ताह भारतीय बाजार मे तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान सेंसेक्स 0.07% यानी 118 अंक मजबूत होकर 62.547 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.19% बढ़कर 46 अंकों की तेजी के साथ 18,534 के लेवल पर बंद हुआ था।

बीते सप्ताह भारतीय बाजार मे तेजी देखने को मिली थी

Read more!
Advertisement