DLF Share Price में रिकवरी के संकेत... एक्सपर्ट बोले- बने रहें निवेशक, इस भाव तक जा सकता है शेयर

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हलदर ने निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर स्टॉक में बने रहने की सलाह दी है। उन्होंने नए निवेशकों के लिए भी DLF में एंट्री की गुंजाइश बताई, लेकिन सख्त रिस्क कंट्रोल के साथ।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी लौटने के बीच DLF एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हलदर ने निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर स्टॉक में बने रहने की सलाह दी है। उन्होंने नए निवेशकों के लिए भी DLF में एंट्री की गुंजाइश बताई, लेकिन सख्त रिस्क कंट्रोल के साथ।

दोपहर 2:14 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.31% या 8.80 रुपये चढ़कर 678.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.80% या 5.40 रुपये चढ़कर 678.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

करेक्शन के बाद रिकवरी की उम्मीद

एक्सपर्ट ने हालिया गिरावट को कमजोरी के बजाय कंसोलिडेशन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि बेस बनने के बाद DLF में लगातार “हायर हाई” बनने की संभावना है। यानी शेयर में धीरे-धीरे ऊपर के नए स्तर बन सकते हैं और मौजूदा पैटर्न आगे एक नई तेजी का आधार बन सकता है।

Share Price Target

एक्सपर्ट ने DLF के लिए 785 रुपये और 840 रुपये के टारगेट दिए हैं। हालांकि नए निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उन्होंने 625 रुपये का “strictly stop loss” रखने को कहा है।

यह राय ऐसे समय आई है जब रियल एस्टेट शेयरों में तेजी दिख रही है। कारोबारी सत्र में रियल्टी इंडेक्स करीब 2.5% चढ़ा, जबकि DLF लगभग 1% ऊपर रहा। एक्सपर्ट ने Brigade Enterprises और Lodha जैसे शेयरों का भी जिक्र किया, जिनमें करेक्शन के बाद बेस बनने का पैटर्न दिख रहा है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार में व्यापक स्तर पर सावधानी बनी हुई है, ऐसे में हलदर की रणनीति इंडेक्स पर दांव लगाने के बजाय चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने की है। DLF में मौजूदा निवेशक ट्रेंड बरकरार रहने तक बने रह सकते हैं, जबकि नए निवेशकों को 625 रुपये के स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए।

Read more!
Advertisement