Diwali Stock Picks 2026: दिवाली पर इन शेयरों में कमाई का मौका! Airtel, ICICI Bank, L&T समेत इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज का दांव

दिवाली 2026 पर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ब्रोकरेज फर्म Mirae Asset Sharekhan ने 15 शेयरों की लिस्ट जारी की है। इनमें लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियां शामिल हैं। कुछ शेयरों में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई गई है। जानिए किन शेयरों पर ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है।

Advertisement

In Short

  • Mirae Asset Sharekhan ने दिवाली 2026 के लिए लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप से कुल 15 शेयर चुने हैं।
  • Bharti Airtel, ICICI Bank, L&T और Titan समेत कई बड़ी कंपनियां ब्रोकरेज की पसंद में शामिल हैं।
  • Dee Development Engineers में सबसे ज्यादा 37% और Karnataka Bank व VA Tech Wabag में 33% तक तेजी की संभावना जताई गई है।

By Gungun Mishra:

दिवाली 2026 के मौके पर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ब्रोकरेज फर्म Mirae Asset Sharekhan ने अपने पसंदीदा शेयरों की लिस्ट जारी की है। संवत 2083 के लिए ब्रोकरेज ने लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी से कुल 15 शेयर चुने हैं। इनमें Bharti Airtel, ICICI Bank, Larsen & Toubro (L&T), Titan और DEE Development Engineers Limited जैसे नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में 12 फीसदी से लेकर 37 फीसदी तक की तेजी आने की संभावना है।

लार्जकैप के इन 5 शेयरों पर भरोसा

Mirae Asset Sharekhan ने लार्जकैप कैटेगरी में पांच कंपनियों को चुना है। इनमें Bharti Airtel, ICICI Bank, L&T, Titan Company और Ultratech Cement शामिल हैं।

ब्रोकरेज ने Bharti Airtel का टारगेट प्राइस 2,350 रुपये रखा है। इसमें करीब 21 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है। वहीं, ICICI Bank के लिए 1,750 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो करीब 27 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है।

L&T का टारगेट 4,700 रुपये रखा गया है, जिसमें 24 फीसदी तेजी की उम्मीद है। Titan Company के शेयर के लिए 5,287 रुपये का टारगेट है, जबकि Ultratech Cement का शेयर 13,500 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। दोनों में करीब 22 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है।

मिडकैप के किन शेयरों में दिखेगी तेजी?

मिडकैप कैटेगरी में ब्रोकरेज ने Indian Hotels Company (IHCL), Navin Fluorine International, Welspun Corp, Tata Consumer Products और Radico Khaitan को चुना है।

Indian Hotels के लिए 928 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें 15 फीसदी तेजी की संभावना है। Navin Fluorine International का टारगेट 9,500 रुपये है, जिसमें 12 फीसदी बढ़त का अनुमान है।

Welspun Corp में 24 फीसदी तेजी की उम्मीद के साथ 3,150 रुपये का टारगेट रखा गया है। 

इसके अलावा Tata Consumer Products का टारगेट 20% अधिक 1,197 रुपये दिया गया है और Radico Khaitan का  टारगेट प्राइस 5,012 रुपये है जो 21 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है।

स्मॉलकैप में 37% तक रिटर्न की उम्मीद

स्मॉलकैप कैटेगरी में Dee Development Engineers, Karnataka Bank, Lumax Auto Technologies, Sagility और VA Tech Wabag को जगह मिली है।

Dee Development Engineers का टारगेट 750 रुपये रखा गया है। इसमें 37 फीसदी तेजी की संभावना है, जो ब्रोकरेज की पूरी लिस्ट में सबसे ज्यादा है।

Karnataka Bank का टारगेट 415 रुपये और VA Tech Wabag का 2,400 रुपये है। दोनों में 33 फीसदी तेजी का अनुमान है।

वहीं, Lumax Auto Technologies के लिए 2,490 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें 22 फीसदी बढ़त की उम्मीद है। Sagility का टारगेट 53 रुपये है, जिसमें 17 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है। ये सभी अनुमान ब्रोकरेज के आकलन में इस्तेमाल की गई शेयर कीमतों पर आधारित हैं।

Read more!
Advertisement