IRFC, IGL, D Link शेयरों पर आई बड़ी खबर, ध्यान दें निवेशक!

निवेशकों की नजर आज कुछ खास शेयरों पर रहने वाली है। दरअसल इन शेयरों पर निवेशकों को Dividend मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये कंपनियां?

Advertisement

By Harsh Verma:

निवेशकों की नजर आज कुछ खास शेयरों पर रहने वाली है। दरअसल इन शेयरों पर निवेशकों को Dividend मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये कंपनियां?

Indian Railway Finance Corporation

IRFC ने अपने निवेशकों के लिए 0.8 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जिसकी आज रिकॉर्ड डेट है। अगर आज आपके डीमैट अकाउंट में इस कंपनी शेयर होंगे तो आपको डिविडेंड का तोहफा जरूर मिलेगा।

Indraprastha Gas Ltd 

IGL भी अपने योग्य शेयरधारकों को डिविडेंड देगी। कंपनी ने हर इक्विटी शेयर पर अपने पात्र निवेशकों के लिए 5.5 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था यानि निवेशकों की आझ मौज होने वाली है।

D-Link India 

कंपनी की ओर से अपने निवेशकों के लिए 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आज इसके शेयर एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे। अगर आज आपके डीमैट खाते में इसके स्टॉक्स होंगे तो आपको डिविडेंड मिलेगा।

PDS Ltd

इस कंपनी ने भी डिविडेंड का ऐलान किया था। कंपनी ने बीते दिनों स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि वह अपने योग्य शेयर होल्डर्स के लिए 1.65 रुपये का डिविडेंड देगी।

Ex-Date

Ex-Date वह तारीख होती है, जिसके बाद कंपनी के शेयर खरीदे जाने पर डिविडेंड या बोनस का फायदा नहीं मिलता। इसका मतलब यह है कि यदि आप इस तारीख के बाद कंपनी के शेयर खरीदते हैं, तो आप डिविडेंड या बोनस के योग्य नहीं होंगे। Ex-Date कंपनी द्वारा तय की जाती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement