1 शेयर पर 50 रुपये का मिल रहा फ्री Dividend, अभी भी शेयर खरीदने का है मौका

Shree Cement Limited ने हाल ही में डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 50 रुपये का शानदार डिविडेंड दे रही है। आइए, जानते हैं कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

Dividend Stocks: शेयर बाजार में कई कंपनी अपने निवेशकों को फ्री में डिविडेंड देती है। डिविडेंड एक तरह का गिफ्ट होता है जो शेयरधारकों को मिलता है। हालांकि, डिविडेंड का लाभ हर शेयरधारक को नहीं मिलता है। डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का लाभ उन्हें ही मिलता है जिनके पास रिकॉर्ड डेट की तारीख पर शेयर रहता है। अगर निवेशक के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट नहीं हुआ है तो उन्हें लाभ नहीं मिलता है। 

जनवरी के अंत में  श्री सीमेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया था कि वह शेयरधारक को डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने डिविडेंड और उसके रिकॉर्ड डेट की जानकारी दे दी है। 

निवेशक को मिल रहा तगड़ा डिविडेंड

श्री सीमेंट लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 50 रुपये का तगड़ा लाभांश दे रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 5 फरवरी 2025 रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों ने आज भी शेयर खरीदा है उन्हें भी डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2025 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। निवेशकों के बैंक अकाउंट में 17 फरवरी 2025 तक डिविडेंड क्रेडिट हो जाएगा। 

क्या है शेयर का हाल

करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर 1 फीसदी चढ़कर 27,842.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। श्री-सीमेंट शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पांच साल में कंपनी के शेयर ने 11.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने में स्टॉक 3 फीसदी से अधिक चढ़ गए। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार श्री-सीमेंट का 52-वीक हाई 28,683.20 रुपये है तो वहीं 52 वीक लो 23,500 रुपये है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 1.00 लाख करोड़ रुपये के पार है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement