Dividend Stock: खराब तिमाही नतीजे के बाद भी निवेशकों की भर दी झोली, दिया 600% का डिविडेंड
TTK Prestige Dividend: TTK Prestige ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। हाल ही में कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किये। यह नतीजे उम्मीद जितने अच्छे नहीं रहे। खराब नतीजों के बावजूद कंपनी ने 600% का डिविडेंड देने का एलान किया है।

TTK Prestige ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने हाल ही में चौथी तिमाही नतीजों का एलान किया है। तिमाही नतीजे के साथ कंपनी ने डिविडेंड का एलान किया है। आपको बता दें कि कंपनी के नतीजे इस बार काफी खराब रहा है।
आज कंपनी के शेयर (TTK Prestige Share) 5.61 फीसदी गिरकर ₹647 प्रति शेयर पर बंद हुआ।
कितना का मिल रहा डिविडेंड (TTK Prestige Divdend)
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के अनुसार TTK Prestige हर शेयर पर ₹6 का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड कुल मिलाकर 600% के बराबर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि डिविडेंड का भुगतान AGM के 30 दिन के भीतर कर देगी। कंपनी की 69वीं AGM इस बार 7 अगस्त 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डर को अगस्त महीने के आखिर तक अकाउंट में डिविडेंड का पैसा आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट (TTK Prestige Divdend Record Date) का एलान नहीं किया है।
कैसा रहा तिमाही नतीजा (TTK Prestige Q4 Result)
मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी को ₹40.64 करोड़ का घाटा हुआ है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹58.71 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस बार कंपनी को ₹71.42 करोड़ का एक्सेप्शनल लॉस हुआ है। इस नुकसान की वजह से ही मुनाफा घाटे में बदल गया।
TTK Prestige की बिक्री में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने Q4 में ₹649.56 करोड़ की इनकम दर्ज की, जो पिछले साल के ₹622.56 करोड़ से 4.34% ज्यादा है। कंपनी का EBITDA 33.60% की गिरावट के साथ ₹51.53 करोड़ रहा।
कैसी है शेयर की परफॉर्मेंस (TTK Prestige Share Performance)
BSE Analytics के अनुसार कंपनी के स्टॉक की परफॉर्मेंस खास अच्छी नहीं है। बीते एक महीने में शेयर में 1.40 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, साल 2025 में अब तक स्टॉक करीब 20 फीसदी गिरा है।
शेयर ने तीन साल में निवेशक को नेगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में शेयर ने 22 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पांच साल में शेयर ने 36 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।