अगले हफ्ते रडार पर रहेंगे ये स्टॉक्स! बायबैक, डिविडेंड, बोनस शेयर का मिलेगा तोहफा - लिस्ट में RIL, Wipro शामिल

1 जून से 5 जून 2026 के बीच कई बड़ी कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर और बायबैक जैसे ऐलान के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, बैंक ऑफ बड़ौदा और ट्रेंट जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Corporate Action next week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कॉरपोरेट एक्शन की भरमार रहने वाली है। 1 जून से 5 जून 2026 के बीच कई बड़ी कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर और बायबैक जैसे ऐलान के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, बैंक ऑफ बड़ौदा और ट्रेंट जैसे दिग्गज शामिल हैं।

डिविडेंड स्टॉक

Reliance Industries Ltd ने 5 जून 2026 को फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देगी।

हालांकि, यह पेमेंट 19 जून को होने वाली 49वीं एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। मंजूरी मिलने के 7 दिन के अंदर निवेशकों के खाते में रकम भेजी जाएगी।

एफएमसीजी कंपनी Colgate-Palmolive (India) Ltd 1 जून को 24 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर जाएगी।

इसके अलावा Ashok Leyland Ltd 2.50 रुपये, Cipla Ltd 13 रुपये और Bank of Baroda 8.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही हैं। वहीं HDFC Asset Management Company Ltd का 54 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड निवेशकों के बीच खास चर्चा में है।

बायबैक स्टॉक

आईटी सेक्टर की दिग्गज Wipro Ltd भी अगले हफ्ते फोकस में रहेगी। कंपनी 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रोग्राम पर आगे बढ़ रही है। विप्रो 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 60 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है।

बोनस शेयर 

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd 4 जून को बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट पर जाएगी। कंपनी 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर दे रही है, यानी हर दो शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी Anand Rathi Wealth Ltd भी 3 जून को 1:1 बोनस इश्यू के लिए एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इसका मतलब है कि पात्र निवेशकों हर 1 इक्विटी शेयर के बदले 1 शेयर फ्री में मिलेगा।

Read more!
Advertisement