Dividend, Bonus: RVNL, Cochin Shipyard समेत 90 से ज्यादा स्टॉक की एक्स डेट अगले हफ्ते

आने वाले हफ्ते में निवेशक Rail Vikas Nigam, Bharat Dynamics, Cochin Shipyard, Sunteck Realty, Bajaj Holdings and Investment, Rashtriya Chemicals & Fertilizers समेत 90 से ज्यादा कंपनियों पर नज़र रखेंगे।

Advertisement
Dividend, Bonus
Dividend, Bonus

By Harsh Verma:

आने वाले हफ्ते में निवेशक Rail Vikas Nigam, Bharat Dynamics, Cochin Shipyard, Sunteck Realty, Bajaj Holdings and Investment, Rashtriya Chemicals & Fertilizers समेत 90 से ज्यादा कंपनियों पर नज़र रखेंगे। BSE के आंकड़ों के मुताबिक ये कंपनियां अपने एक्स-डिविडेंड के बेहद करीब हैं, जो आने वाले डिविडेंड के भुगतान के लिए योग्य शेयरधारकों के लिए कट-ऑफ निर्धारित करती है। आइये निवेशकों के पसंदीदा कंपनियों पर नजर डालते हैं।

Company Name                  Ex Date                            Final Dividend
 

Akar Auto Industries Ltd 23 Sep 2024    Re. - 0.60    
Bharat Dynamics Ltd 23 Sep 2024  Re. - 0.85
Cochin Shipyard Ltd   23 Sep 2024   Rs. - 2.25
Praveg Ltd       23 Sep 2024   Rs. - 1.0
Rail Vikas Nigam Ltd 23 Sep 2024  Rs. - 2.11
Prestige Estates  23 Sep 2024  Rs. - 1.80
HPL Electric & Power    23 Sep 2024  Rs. - 1.0
Rashtriya Chemicals 23 Sep 2024  Rs. - 1.24
Shakti Pumps   23 Sep 2024  Rs. - 4.0
Sunteck Realty  23 Sep 2024  Rs. - 1.50
Bhatia Communications  24 Sep 2024Re. - 0.01
Starlineps Enterprises 25 Sep 2024Bonus issue 1:5 
Swastika Investmart 25 Sep 2024     Stock Split From Rs.10/- to Rs.2/-
Bajaj Holdings & Invest25 Sep 2024     Interim Dividend Rs. - 65    
West Leisure Resorts 27 Sep 2024    Re. - 0.10

इसके अलावा, Starlineps Enterprises के शेयर 25 सितंबर को बोनस इश्यू और शेयर स्प्लिट विभाजन के संबंध में एक्स-डेट हो जाएंगे। एक्सचेंज के फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 1:1 के अनुपात में एक बोनस इश्यू का एलान किया है, जिसका मतलब है कि रिकॉर्ड तारीख के मुताबिक, शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर शेयर के लिए एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसके अलावा, Starlineps Enterprises नेअपने इक्विटी शेयरों को स्प्लिट करने की भी जानकारी दी है, जिसमें एक ₹5 के फेस वैल्यू के एक शेयर को पांच में बदल दिया जाएगा।

Srestha Finvest के शेयरों का एक्स-डेट  स्प्लिट के लिए होगा, जिससे उनकी फेस वैल्यू ₹2 से घटकर ₹1 हो जाएगी। इसी तरह Swastika Investmart के शेयर भी 25 सितंबर 2024 को एक स्टॉक स्प्लिट के चलते एक्स-डेट हो जाएंगे, जहां हर एक ₹10 के फेस वैल्यू का पांच शेयर ₹2 के फेस वैल्यू के शेयरों में बांटा जाएगा।

आपको बता दें कि स्टॉक स्प्लिट का मतलब है शेयर विभाजन। स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी अपने शेयरों को विभाजित करती है। आमतौर पर किसी कंपनी के शेयर जब बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे निवेशक उन शेयरों में निवेश नहीं कर पाते हैं। 

Read more!
Advertisement