Direct Vs Regular Mutual Funds: कहां मिलेगा हाई रिटर्न?

अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दो विकल्प मौजूद हैं। पहले रेग्युलेर म्यूचुअल फंड और दूसरा डायरेक्ट स्कीम। इन दोनों में से निवेशकों के लिए बेहतर क्या है?

Advertisement

अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दो विकल्प मौजूद हैं। पहले रेग्युलेर म्यूचुअल फंड और दूसरा डायरेक्ट स्कीम। 

डायरेक्ट प्लान में निवेशक AMC यानि एसेट मैनेजमेंट कंपनी में सीधा म्यूचुअल फंड्स में सीधा अकाउंट बनाकर निवेश कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर रेग्युलेर प्लान में निवेशक म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर के जरिए निवेश करते हैं।

जो निवेशक लंबे वक्त से म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं वो सीधा डायरेक्ट प्लान को चुनते हैं। वहीं दूसरी ओर जो म्यूचुअल फंड्स से नए-नए जुड़े हैं वो रेग्युलर प्लान को तरजीह देते हैं। आइये इन दोनों के बीच के अंतर को समझ लेते हैं।

Direct vs Regular mutual funds
इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर है कि रेग्युलर प्लान के तहत म्यूचुअल फंड से ज्यादा रिटर्न मिल सकते हैं, क्योंकि इन स्कीम्स में TER कम होता है। जो निवेशक नहीं जानते हैं कि TER क्या होता है, आइये आपको बताते हैं। 

Total Expense Ratio (TER) के मायने होते हैं कि जो फंड हाउस आप पर चार्ज करता है। इसमें मैनेजमेंट फीस, रजिस्ट्रेशन चार्ज, डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केटिंग कॉस्ट शामिल है। Securities and Exchange Board of India (Sebi) ने साल 2013 में डायरेक्ट म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च की थी ताकि निवेशक सीधा म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सके। 

आपके सामने 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स रखने जा रहे हैं जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डायरेक्टर और रेग्युलर स्कीम्स में कितने रिटर्न का अंतर है?

 म्यूचुअल फंड्स स्कीम रेग्युलर प्लान % डायरेक्ट प्लान % अंतर %
Mirae Asset Large Cap Fund14.69 15.89 1.20
SBI Bluechip Fund16.41 17.26 0.85
Axis Bluechip Fund13.03 14.25 1.22
Edelweiss Large Cap Fund16.8218.65 1.83
HDFC Large Cap Fund 17.06 17.75 0.69

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement