मोटी कमाई का आज आखिरी मौका! Ex-Dividend ट्रेड कर रहा है ये Defence PSU Stock

अगर आपको भी डिविडेंड का लाभ चाहिए तो शेयर खरीदने का आज आपके पास आखिरी मौका है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Dividend Stock Today: मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सुबह 10:40 बजे तक हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन इस बीच डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Mishra Dhatu Nigam Ltd का शेयर करीब 3% टूटकर ट्रेड कर रहा था।

दरअसल आज Mishra Dhatu Nigam Ltd का शेयर आज Ex-Dividend ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 7.50% के डिविडेंड की घोषणा की है। अगर आपको भी डिविडेंड का लाभ चाहिए तो शेयर खरीदने का आज आपके पास आखिरी मौका है।

Mishra Dhatu Nigam Dividend 

कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए 7.50% का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड देगी। 

Mishra Dhatu Nigam Dividend Record Date

कंपनी ने डिविडेंड के लिए आज का दिन यानी 25 मार्च को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। अगर आपके डीमैट खाते में आज के दिन तक कंपनी के शेयर होंगे तो कंपनी आपको डिविडेंड का लाभ जरूर देगी। 

T+0 सेटलमेंट होने के कारण आगर आप आज स्टॉक खरीदते हैं तो आपके डीमैट में  आज शेयर आ जाएंगे और आपको डिविडेंड का लाभ मिल जाएगा। इसलिए आज डिविडेंड से प्रॉफिट कमाने का आज आपके पास लास्ट चांस है।

Mishra Dhatu Nigam Dividend History

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इससे पहले मार्च 2024 में 1.41 रुपये का डिविडेंड, सितंबर 2023 में 1.67 रुपये का डिविडेंड, मार्च 2023 में 1.68 रुपये का डिविडेंड और सितंबर 2022 में 1.54 रुपये का डिविडेंड दिया था।

Mishra Dhatu Nigam Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:40 बजे तक बीएसई पर 2.96% या 8.80 रुपये टूटकर  288.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 2.88% या 8.57 रुपये गिरकर 288.59 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Mishra Dhatu Nigam Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 9 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

हालांकि पिछले 3 महीने में शेयर 15 प्रतिशत से अधिक, पिछले 6 महीने में 26 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 साल में 21 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

Read more!
Advertisement