शुगर सेक्टर की इस कंपनी का रेवेन्यू 49% बढ़ा! तिमाही नतीजों में दिखा बड़ा बदलाव, फोकस में शेयर

शुगर सेक्टर की दावणगेरे शुगर कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू करीब 49 फीसदी बढ़ा है, लेकिन खर्च में भी तेज उछाल आया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

शुगर सेक्टर की कंपनी, दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड (Davangere Sugar Company Ltd) ने आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि Q2 FY27 में उसका ऑपरेशंस से रेवेन्यू 48.6 फीसदी बढ़कर ₹7,161.35 लाख (करीब ₹71.61 करोड़) हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹4,819.26 लाख (करीब ₹48.19 करोड़) था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 75.1 फीसदी बढ़कर ₹7,956.22 लाख (करीब ₹79.56 करोड़) पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹4,543.82 लाख (करीब ₹45.44 करोड़) था।

कंपनी को टैक्स से पहले ₹583.27 लाख (करीब ₹5.83 करोड़) का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ₹333.16 लाख (करीब ₹3.33 करोड़) का प्रॉफिट हुआ था। वहीं, कंपनी को ₹538.73 लाख (करीब ₹5.39 करोड़) का नेट लॉस हुआ, जबकि एक साल पहले ₹262.99 लाख (करीब ₹2.63 करोड़) का नेट प्रॉफिट दर्ज किया गया था। कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) भी पिछले साल के ₹0.018 से घटकर माइनस ₹0.044 हो गई। 

हालांकि, कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी मुनाफे में रही। कंपनी की सब्सिडियरी ऑरेवेंट ग्लोबल लिमिटेड (Aurevant Global Ltd) से जुड़े एडजस्टमेंट के चलते सितंबर तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹354.04 लाख (करीब ₹3.54 करोड़) हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹262.99 लाख (करीब ₹2.63 करोड़) था।

वहीं, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹7,161.35 लाख (करीब ₹71.61 करोड़) रहा, जो स्टैंडअलोन रेवेन्यू के बराबर है। इसका मतलब है कि इस तिमाही में सब्सिडियरी कंपनी का रेवेन्यू में कोई योगदान नहीं रहा। 

Davangere Sugar Company Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.97% या 0.04 रुपये गिरकर 1.99 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.47% या 0.03 रुपये टूटकर 2.01 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Read more!
Advertisement