Crorepati Stock: काश खरीद लिया होता! ₹1 का स्टॉक ₹111 पर पहुंचा, 1 लाख बना 1 करोड़ - निवेशक 5 साल में करोड़पति
आज हम आपको एक ऐसी ही शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसके निवेशक सिर्फ 5 साल में करोड़पति बन गए हैं। स्टॉक ने पिछले 5 साल में 10890% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

Crorepati Stock: शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने के लिए आपको सही वक्त पर सही कदम उठाना पड़ता है। ऐसे कई पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को कम समय में करोड़पति बना दिया है।
आज हम आपको एक ऐसी ही शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसके निवेशक सिर्फ 5 साल में करोड़पति बन गए हैं। स्टॉक ने पिछले 5 साल में 10890% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। होटल और रिसॉर्ट सेक्टर की इस कंपनी का नाम Viceroy Hotels Limited है।
1 लाख ऐसे बना 1 करोड़ से ज्यादा
पांच साल पहले यानी 28 फरवरी 2020 को इस शेयर की कीमत सिर्फ 1 रुपये थी। अगर किसी निवेश ने इस कीमत पर 1,00,000 रुपये का निवेश किया होता तो उस निवेशक के पास कंपनी की 1 लाख इक्विटी शेयर होते।
बीते 28 फरवरी 2025 को बीएसई पर एक शेयर की कीमत 111 रुपये है। तो इस हिसाब से उस निवेशक के पोर्टफोलियों की वर्तामान में वैल्यूएशन 100000 × 111 = 1,11,00,000 रुपये यानी 1.11 करोड़ रुपये होती।
Viceroy Hotels Share Price
शुक्रवार 28 फरवरी को शेयर की कीमत बीएसई पर 1.33% या 1.50 रुपये टूटकर 111 रुपये पर बंद हुआ तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 2.42% या 2.73 रुपये टूटकर 110 रुपये पर बंद हुआ।
Viceroy Hotels Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 5 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 3 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 महीने में 13 प्रतिशत से अधिक टूटा है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में स्टॉक 3213 प्रतिशत, पिछले 2 साल में 4603 प्रतिशत, पिछले 3 साल में 2924 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 10890 प्रतिशत चढ़ा है।