Crorepati Penny Stock: 1 रुपये वाला स्टॉक 200 के पार! करोड़पति बन गए निवेशक - जानें कैसे

आज हम आपको एक ऐसे पेनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत साल 2021 में 2 रुपये से कम थी जो आज 200 रुपये के पार पहुंच गई है।

Advertisement
 Penny Stock Dhruva Capital Services return
Penny Stock Dhruva Capital Services return

By Gaurav Kumar:

Crorepati Penny Stock: शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। पेनी स्टॉक कम समय में तगड़े रिटर्न के लिए जाने जाते हैं, हालांकि इसमें रिस्क भी काफी होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत साल 2021 में 2 रुपये से कम थी जो आज 200 रुपये के पार पहुंच गई है।

इस स्टॉक ने निवेशकों को पिछले 3 साल में 3000% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस शेयर का नाम Dhruva Capital Services Ltd. है। 

Dhruva Capital Services Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 5% के लोअर सर्किट के साथ 11.25 रुपये टूटकर 214.70 रुपये पर बंद हुआ। 

1 रुपये वाला स्टॉक 200 के पार

शेयर की कीमत 23 अप्रैल 2021 को सिर्फ 1.95 रुपये थी जो आज यानी 13 फरवरी 2025 को 214.70 रुपये है।

निवेशक बने करोड़पति

अगर किसी निवेशक ने अप्रैल 2021 में इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसके पास 1.95 रुपये की कीमत के हिसाब से 51,282 शेयर होते। वर्तमान कीमत के मुताबिक अभी उस निवेशक के पास 1,09,74,348 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कॉर्पस होता। 

Dhruva Capital Services Share Price Return

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 21 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 32 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 43 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 31 प्रतिशत से अधिक टूटा है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक 43 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

हालांकि पिछले 2 साल में देखें तो शेयर इस दौरान 525 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 3431 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 2936 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Dhruva Capital Services के बारे में 

यह एक NBFC कंपनी है। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का मिशन आसान और इनोवेटिव फाइनेंशियल सॉल्यूशन के माध्यम से MSME और व्यक्तियों को सशक्त बनाना है। 

Read more!
Advertisement